शरीर में 10 किलो बारूद बांधकर आया बॉम्बर और दबा दिया बटन, देखें पाकिस्तान में ब्लास्ट से ठीक पहले का वीडियो

Updated on 31-07-2023 01:54 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के बाजौर के खार में रविवार को एक कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए सुसाइड ब्लास्ट में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (JUI-F) के स्थानीय नेता सहित कम से कम 40 लोग मारे गए। कार्यवाहक सूचना मंत्री फिरोज जमाल शाह काकाखेल ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज को बताया कि जेयूआई-एफ नेता के भाषण के दौरान हुए विस्फोट में 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो में विस्फोट से ठीक पहले जेयूआई-एफ के सम्मेलन का नजारा देखा जा सकता है। वीडियो के आखिरी हिस्से में एक जोरदार ब्लास्ट हो जाता है।

वीडियो में एक बड़े पंडाल के नीचे कार्यकर्ताओं की भीड़ नजर आ रही है। भीड़ में झंडा लिए बच्चे भी नजर आ रहे हैं। लोग मंच की तरफ मुंह करके खड़े नजर आ रहे हैं कि तभी एक जोरदार धमाका होता है और पंडाल में भगदड़ मच जाती है। खैबर पख्तूनख्वा के आईजी अख्तर हयात खान ने पुष्टि की है कि विस्फोट एक आत्मघाती हमला था। उन्होंने कहा कि विस्फोट में 10 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था और मौके पर से बॉल बेयरिंग पाए गए।

हाई अलर्ट पर अस्पताल

इस बीच, केपी के कार्यवाहक सूचना मंत्री फिरोज शाह ने कहा कि बाजौर और आसपास के इलाकों के अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने जियो न्यूज को बताया, 'हम गंभीर मरीजों को हेलीकॉप्टर के जरिए पेशावर और अन्य अस्पतालों में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।' बाजौर जिला स्वास्थ्य अधिकारी फैसल कमाल के अनुसार, 150 से अधिक घायल लोगों को बाजौर जिला मुख्यालय अस्पताल लाया गया है।

किसने किया धमाका?

उन्होंने कहा, '35 से अधिक लोगों को तिमारगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल 15 लोगों को पाकिस्तानी सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए पेशावर भेजा गया है।' अभी तक किसी समूह या व्यक्ति ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। स्थानीय अधिकारियों ने बीबीसी को बताया कि विस्फोट में जेयूआई-एफ के एक क्षेत्रीय नेता मौलाना ज़ियाउल्लाह भी मारे गए। जेयूआई-एफ एक प्रमुख धार्मिक राजनीतिक दल है और पाकिस्तान की संसद में सरकारी गठबंधन का हिस्सा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.