गाजा में शरणार्थी कैंप पर गिरे बम, 50 लोगों की मौत, एक झटके में कब्रिस्तान में बदल गया इलाका

Updated on 01-11-2023 02:00 PM
तेल अवीव: उत्तरी गाजा में एक शरणार्थी शिविर में जबरदस्त विस्फोट हुआ है, जिसमें दर्जनों लोगों के मारे जाने की खबर है। यह धमाका उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर में हुआ। गाजा में हमास की ओर से संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायल के हवाई हमलों में कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है। 150 लोग घायल हुए हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक बड़ा गड्ढा बना है, जो इमारतों के मलबे से भरा है। लोग इस पर चढ़ रहे हैं और जिंदा बचे लोगों की तलाश में हैं।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली डिफेंस फोर्स के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल रिचर्ड हेचट ने मंगलवार को कहा कि गाजा में शरणार्थी शिविर में असली टार्गेट हमास का कमांडर था। ये हमेशा की तरह नागरिकों के पीछे छिपते हैं। यह गाजा का सबसे बड़ा शरणार्थि शिविर था। पत्रकार ने जब इस हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों की मौत के बारे में पूछा गया तो हेचट ने जवाब दिया कि यह युद्ध की त्रासदी है। उन्होंने एक बार फिर हमास के साथ न जुड़े रहने वाले आम नागरिकों को दक्षिण की ओर जाने को कहा।

सीरिया तक फैल रहा युद्ध

इस बीच सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत ने कहा है कि इजरायल-हमास युद्ध सीरिया तक फैल रहा है जो पहले ही बढ़ती अस्थिरता, हिंसा और 12 साल से चल रहे संघर्ष का राजनीतिक समाधान नहीं होने जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत गीर पेडर्सन ने सुरक्षा परिषद में कहा कि सीरिया में चरम हिंसा के बीच अंदेशा है कि सीरियाई लोगों को अब व्यापक तनाव की भयावह का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति सात अक्टूबर को हमास की ओर से इजरायल पर हमला करने और इसके बाद इजरायल की ओर से गाज़ा में सैन्य कार्रवाई शुरू करने का नतीजा है।

पहले ही फैल चुका संघर्ष

उन्होंने कहा कि संघर्ष के सीरिया में फैलने का खतरा नहीं है, बल्कि यह पहले ही फैल चुका है। पेडर्सन ने उन घटनाओं को जिम्मेदार ठहराया है जिसमें इजरायल ने सीरिया के अलप्पो और दमिश्क हवाई अड्डों पर कई बार हमला किया है और अमेरिका ने भी सीरिया में हमले किए हैं। अमेरिका ने दावा किया है कि सीरियाई क्षेत्र में ईरान समर्थित समूहों की ओर से उसके बलों पर हमले किए गए थे जिसके जवाब में उसने कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सबसे ज्यादा तनाव है और जोखिम भरी स्थिति है तथा आग में और घी डाला जा रहा है जिससे सीरिया में आग भड़कनी शुरू हो चुकी है जो सात अक्टूबर से पहले से ही हिंसा में बढ़ोतरी देख रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.