बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर फेंके गए बम हिंसा थम नहीं रही चिंता की बात है: राज्यपाल

Updated on 08-09-2021 07:40 PM
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की नॉर्थ 24 परगना सीट से बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर पर तीन क्रूड बम फेंके जाने का मामला सामने आया है। घर में सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बाद भी यह घटना हुई है। मंगलवार रात को हुई इस घटना को लेकर राज्य के गवर्नर जगदीप धनखड़ ने भी चिंता जाहिर की है। घर पर जिस वक्त बम फेंके गए उस समय सांसद और प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह मौजूद नहीं थे। हालांकि उनके परिवार के सदस्य उस वक्त घर पर ही थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल रही है ताकि बम फेंकने वालों का पता लगाया जा सके। अब तक बम फेंकने वाले लोगों या फिर घटना को अंजाम देने का मकसद पता नहीं चल सका है। इस घटना को लेकर ट्वीट करते हुए गवर्नर जगदीप धनखड़ ने कहा, 'पश्चिम बंगाल में हिंसा थमने का कोई संकेत नहीं मिल रहा है। सांसद अर्जुन सिंह के घर बाहर बम धमाके हुए हैं, जो कानून और व्यवस्था के लिहाज से चिंता की बात है। उम्मीद करता हूं कि बंगाल पुलिस की ओर से इस मामले में तत्काल एक्शन लिया जाएगा। उनकी सुरक्षा के मामले को पहले ही सीएम ममता बनर्जी के समक्ष उठाया जा चुका है।' इस घटना के बाद बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा की यादें एक बार फिर से ताजा हो गई हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल में सीबीआई इन दिनों चुनाव बाद हुई हिंसा के मामलों की जांच कर रही है। हत्या, रेप और हिंसा के कई मामलों में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की है। इससे पहले मानवाधिकार आयोग की एक टीम ने प्रदेश में हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा कर हाई कोर्ट को रिपोर्ट दी थी। उस रिपोर्ट के आधार पर ही जांच को सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया था। हालांकि प्रदेश की ममता सरकार इस जांच के विरोध में है और हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अर्जी दाखिल की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
 25 April 2026
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार…
 25 April 2026
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
 25 April 2026
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
 25 April 2026
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
 25 April 2026
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
 24 April 2026
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
 24 April 2026
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…
 24 April 2026
बड़वानी: आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति ने अपने पिता के माथे पर गोली मार थी। परिवार में जमीन और रुपयों के विवाद में उसने अपने…
Advt.