सट्टेबाजों की नजर कप्तान पर रहती है : एलेक्स

Updated on 16-11-2021 10:59 PM

दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार विरोधी इकाई के प्रमुख एलेक्स मार्शल ने कहा है कि सट्टेबाजों की नजर कप्तान पर लगी रहती हैं और टी20 उनका पसंदीदा प्रारुप रहता है। इसके अलावा छोटी लीग को ये लोग पहले निशाना बनाते हैं जहां किसी भी नजर नहीं जाती। एलेक्स के अनुसार सट्टेबाज कप्तान के साथ दोस्ती करने का प्रयास कर जानकारियां हासिल करते हैं।

एलेक्श ने कहा, ‘भ्रष्टाचारियों को कप्तान के करीब रहने वाले सलामी बल्लेबाज और शुरुआती गेंदबाज भी पसंद आते हैं ताकि उनके जरिये कप्तान से संपर्क किया जा सके।

उन्होंने कहा कि कि भ्रष्टाचारियों को सबसे अधिक पसंद टी20 प्रारुप आता है। इसके साथ ही उनका लक्ष्य दो ओवर से लेकर चार ओवर तक का लक्ष्य होता है। किसी मैच के परिणाम, नो-बॉल या टॉस पर ध्यान नहीं होता है, उनकी जगह खेल के बीच की चीजों को बदला जाता है। भ्रष्टाचारियों ने अपने रवैये को भी बदला है, क्योंकि उन्हें पता है कि खिलाड़ी अब ऐसे मामलों की रिपोर्ट कर देते हैं।

भ्रष्टाचारी कैसे मैच में अपना दखल देते हैं, इसपर उन्होंने कहा कि ये लोग किसी तरह कप्तान से करीबी चाहते हैं, किसी पुराने खिलाड़ी द्वारा, टीम मैनेजर द्वारा कैसे भी करके उसके पास जाते हैं जो कप्तान को जानता है। सबसे ज्यादा फ्रेंचाइजी लीग में भ्रष्टाचारियों द्वारा इस तरह की कोशिश की जाती है। भारतीय क्रिकेट में भ्रष्टाचार के मसले पर उन्होंने कहा कि भारत में सट्टेबाजी वैध नहीं है, इसलिए यहां पर ऐसी चीज़ों को पकड़ पाना कठिन हो जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.