वैक्सीन का बूस्टर डोज रोकता है ओमिक्रॉन को गंभीर होने से

Updated on 24-12-2021 09:59 PM

लंदन   ओमिक्रॉन को लेकर अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया है कि वैक्सीन का बूस्टर डोज 85 फीसदी तक ओमिक्रॉन को गंभीर होने से रोकता है। यानी अगर किसी व्यक्ति को बूस्टर डोज दिया जाता है तो उसमें कोरोना संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती होने या फिर मौत का खतरा 85 प्रतिशत तक कम हो जाएगा। स्टडी का कहना है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट पर सामान्य दो डोज वाली वैक्सीन का पूर्ववर्ती वैरिएंट्स के मुकाबले कम असर होता है। इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन द्वारा की गई ये स्टडी अभी ओमिक्रॉन पर मिली शुरुआती जानकारी पर आधारित है।

दुनियाभर में अभी ओमिक्रॉन पर रिसर्च जारी है और एक्सपर्ट ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि ओमिक्रॉन का संक्रमण कितना गंभीर हो सकता है। इससे पहले हांगकांग में हुई एक स्टडी में सामने आया है कि डेल्टा और कोविड-19 के मूल स्वरूप की तुलना में ओमिक्रॉन 70 गुना तेजी से संक्रमित करता है लेकिन इससे होने वाले रोग की गंभीरता काफी कम है। अध्ययन में इस बारे में सूचना दी गई है कि ओमिक्रॉन स्वरूप किस तरह से मानव के श्वसन तंत्र को संक्रमित करता है।

हांगकांग विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि ओमिक्रॉन, डेल्टा और मूल सार्स-कोवी-2 की तुलना में 70 गुना तेजी से संक्रमित करता है। कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट की वजह से दुनिया भर में संक्रमण दरों में तेजी से इजाफा हो रहा है, लेकिन कोविड-19 की पिछली लहरों की तुलना में कम लोगों की मौत हुई है या फिर उन्हें अस्पताल में इलाज की आवश्यकता भी कम पड़ी है।

दक्षिण अफ्रीका के एक्सपर्ट डॉ रयान नोच के मुताबिक ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों में खांसी और गले में खराश के हल्के लक्षण होते हैं। सबसे आम शुरुआती संकेत गले पर खराश के निशान थे। इसके बाद नाक का भरा होना, सूखी खांसी और पीछे के निचले हिस्से की मांसपेशियों में दर्द ओमिक्रॉन के संकेत थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.