बोपन्ना का 22 साल बाद संन्यास:पेरिस ओलिंपिक मेंस डबल्स के पहले दौर में हारे, कहा- यह देश के लिए मेरा आखिरी टूर्नामेंट था

Updated on 30-07-2024 01:47 PM

पेरिस ओलिंपिक के मेंस डबल्स के पहले दौर में रविवार को हार के बाद भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा कर दी। 44 साल के बोपन्ना 22 साल से भारत के लिए खेल रहे थे। उन्होंने 2002 में देश के लिए डेब्यू किया था।

रविवार को खेले गए मुकाबले में उन्हें फ्रांस की गेल मोनफिल्स और एडौर्ड रोजर वेसलिन की जोड़ी ने 5-7, 6-2 हरा दिया। इसी के साथ भारतीय जोड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

वे 6 ग्रैंड स्लेम के मेंस डबल्स मैच में फाइनलिस्ट रहे। 2017 में मिक्स्ड डबल में फ्रेंच ओपन, 2024 में मेंस डबल्स में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत चुके हैं।

पेरिस ओलंपिक से पहले बोपन्ना ने आखिरी बार एशियन गेम्स 2023 में भारत के लिए शिरकत की थी, जिसमें उन्होंने मिक्स्ड डबल्स में रुतुजा भोसले के साथ गोल्ड मेडल जीता था।

यह मेरा आखिरी इवेंट था
पहले राउंड में हार के बाद बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की। उन्होंने PTI से कहा, "यह निश्चित रूप से देश के लिए मेरा आखिरी इवेंट होगा। मैं पूरी तरह से समझता हूं कि मैं कहां हूं और अब, जब तक यह चलता रहेगा, मैं टेनिस सर्किट का आनंद लेता रहूंगा। मैं जहां हूं, उसके लिए यह पहले से ही एक बड़ा बोनस है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दो दशकों तक भारत का प्रतिनिधित्व करूंगा। 2002 से अपने डेब्यू से और 22 साल बाद भी भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना। मुझे इस पर बेहद गर्व है।"

बोपन्ना ने लंदन 2012 में ओलंपिक डेब्यू किया
बोपन्ना का यह तीसरा ओलिंपिक था। बोपन्ना ने अपना ओलंपिक डेब्यू लंदन 2012 में किया, जहां वह मेंस डबल्स के लिए महेश भूपति के साथ जोड़ी बनाकर दूसरे दौर में पहुंचे थे। रियो 2016 में बोपन्ना और सानिया मिर्जा मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल मैच हारने के बाद चौथे स्थान पर रहे। बोपन्ना टोक्यो 2020 ओलंपिक में जगह नहीं बना सके।

बोपन्ना ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
इस साल की शुरुआत में बोपन्ना 43 साल और नौ महीने की उम्र में अपने साथी मैथ्यू एब्डेन के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन की जीत के बाद टेनिस के ओपन एरा में ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए।

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 की जीत बोपन्ना का दूसरा ग्रैंड स्लैम टाइटल था। उन्होंने 2017 में फ्रेंच ओपन में मिक्स्ड डबल्स जीता था। बोपन्ना और एबडेन ने पिछले महीने फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में भी जगह बनाई थी।

सबसे उम्रदराज वर्ल्ड नंबर-1
बोपन्ना इस साल 29 जनवरी को आई एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (ATP) रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 मेंस डबल्स खिलाड़ी बने थे। उस समय बोपन्ना 43 साल के थे। वे 43 साल की उम्र में दुनिया के नंबर-1 मेंस डबल्स खिलाड़ी बनने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। फिलहाल उनकी ATP रैंकिंग 4 है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.