'बॉर्डर' जैसी ही होगी 'बॉर्डर 2', निधि दत्ता ने कहा- मेरी तुलना में कहीं अधिक ये सनी अंकल की फ्रेंचाइजी
Updated on
28-01-2025 03:38 PM
'स्क्रीन' को दिए इंटरव्यू में 'बॉर्डर 2' की को-प्रड्यूसर निधि दत्ता ने अपने पिता जेपी दत्ता की फ्रेंचाइजी और सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी के साथ आगे ले जाने के बारे में बात की।
प्रड्यूसर निधि दत्ता अपनी फिल्म 'बॉर्डर 2' के बारे में बातें कीं जो बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है और ये अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता शानदार कलाकारों के साथ फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 'स्क्रीन' के साथ एक इंटरव्यू में निधि ने 'बॉर्डर' की विरासत और सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी के साथ अपकमिंग फिल्म पर काम करने के बारे में बात की।
निधि ने कहा- ये प्रेशर नहीं, जिम्मेदारी है
'बॉर्डर' की भारी सफलता को लेकर अब 'बॉर्डर 2' को लेकर दर्शकों की उम्मीदों पर बातें करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं प्रेशर शब्द का इस्तेमाल नहीं करूंगी, मैं इसे जिम्मेदारी कहूंगी। मुझे लगता है कि ऐसा करने में सक्षम होना एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी और आशीर्वाद है।'
' मुझे खुशी है कि फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने का अवसर मिला'
उन्होंने आगे कहा, ' मुझे खुशी है कि मुझे 1971 के युद्ध की और कहानियां बताने और फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने का अवसर मिला है। मुझे उनकी (जेपी दत्ता) बेटी होने का सौभाग्य मिला है, जिसकी वजह से मेरे पास इस तरह की कहानी लिखने और ऐसा करने में सक्षम होने के लिए बैकग्राउंड और जानकारी है।'
'मेरी तुलना में कहीं अधिक ये सनी अंकल की फ्रेंचाइजी है'
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित, सनी देओल एक बार फिर से 'बॉर्डर 2' में अपनी भूमिका को दोहराते दिखेंगे जिसमें दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी जैसे नए कलाकार इस स्टार कास्ट में शामिल होंगे। निधि दत्ता ने कास्टिंग को लेकर कहा, 'मुझे लगता है कि यह काफी हद तक बॉर्डर जैसा होने वाला है, क्योंकि उस फिल्म के दौरान भी जब सनी अंकल, सुनील अंकल और अक्षय की कास्टिंग हुई थी, तो हर कोई यह सोचकर बहुत एक्साइडटेड था कि यह कौन सा कॉम्बिनेशन है और यह कैसे काम करेगा। सनी अंकल का यहां आना, मेरी तुलना में कहीं अधिक उनकी फ्रेंचाइजी है।'
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…