स्टार्क को बॉर्डर और ओर गार्डनर को बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार

Updated on 06-02-2022 05:45 PM

ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को प्रतिष्ठित एलेन बॉर्डर और महिला क्रिकेटर एशले गार्डनर को बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार मिला है। स्टार्क को खेल के तीनों प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन के लिये यह पुरस्कार मिला है उन्होंने करीबी मुकाबले में मिशेल स्टार्क से एक वोट ज्यादा मिला। वह यह पुरस्कार जीतने वाले पांचवें गेंदबाज बने हैं। उनसे पहले यह पुरस्कार पाने वाले तेज गेंदबाजों में पैट कमिंस, मिशेल जॉनसन, ब्रेट ली और ग्लेन मैकग्रा शामिल हैं।

वहीं महिला क्रिकेटर गार्डनर को पहली बार यह पुरस्कार मिला है। वह ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट में सर्वोच्च पुरस्कार जीतने वाली पहली देशज खिलाड़ी हैं। गार्डनर ने कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह पुरस्कार मुझे मिलेगा। जब इसकी घोषणा हुई तो मैं हैरान हो गई। उन्होंने कहा, मैं अभी भी स्तब्ध हूं। यह पुरस्कार पाने वाली पहली देशज खिलाड़ी बनना मेरे ही नहीं बल्कि मेरे परिवार और समाज के लिये भी बड़ी बात है। पुरस्कार का चयन साल 2021 और 22 के लिये वोटिंग प्रक्रिया से हुआ। इसके लिये खिलाड़ियों, अंपायरों और मीडिया प्रतिनिधियों ने साल भर मतदान किया।

पुरस्कार पाने से उत्साहित स्टार्क ने कहा कि यह मेरे लिए हैरानी की बात। इससे मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।  वहीं पुरस्कार की दौड़ में स्टार्क से पिछड़े मार्श को सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर चुना गया जिन्होंने 21 वनडे में 627 रन बनाये। ट्रेविस हेड को सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर चुना गया जिन्होंने एशेज श्रृंखला में दो शतक लगाये थे। वहीं महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली को तीसरी बार वर्ष की सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय क्रिकेटर जबकि बेथ मूनी को लगातार दूसरे साल सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर का पुरस्कार मिला। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ गॉल में शनिवार से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम की कमान युवा स्टार शुभमन गिल के हाथों में होगी।…
 12 August 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के 18 वर्षीय बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। टॉन्टन में समरसेट के खिलाफ खेले…
 12 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल के पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कप्तान हार्दिक पंड्या फ्रेंचाइजी के साथ अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता के…
 12 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आगामी आईपीएल ट्रेड विंडो को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला सुझाव दिया है। चोपड़ा का मानना है कि…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
Advt.