मियां-बीवी दोनों क्रिकेटर्स, इन 5 इंटरनेशनल स्टार्स ने की महिला प्लेयर्स से शादी

Updated on 27-06-2023 09:43 PM
नई दिल्ली: फुटबॉल के बाद अगर किसी खेल को दुनिया भर में सबसे ज्यादा प्यार मिलता है तो वह क्रिकेट है। फैंस हमेशा अपने पसंदीदा प्लेयर्स की जिंदगी के बारे में जानना चाहते हैं। भारतीय क्रिकेटर्स लंबे अरसे से बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को डेट करते और फिर शादी रचाते आए हैं, लेकिन रुतुराज गायकवाड़ ने हाल ही में घरेलू महिला क्रिकेटर को अपनी जीवनसंगिनी चुना। दुनिया भर में चुनिंदा प्लेयर्स ही ऐसे हैं, जिनकी पत्नी भी क्रिकेटर ही हैं। चलिए ऐसे प्लेयर्स पर एक नजर डालते हैं।

गाई डी अलविस

श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज गाई डी अल्विस ने श्रीलंकाई महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर रसांजलि सिल्वा से शादी की। गाई और रसांजलि दोनों ने अपने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला।

डोनाल्ड तिरिपानो

2014 में जिम्बाब्वे के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले डोनाल्ड तिरिपानो इस वक्त टीम के टॉप बोलर्स में से एक हैं। तिरिपानो ने जिम्बाब्वे महिला टीम की पूर्व कप्तान चिपो मुगेरी से शादी की है।

मिचेल स्टार्क

एलिसा हीली के पिता ग्रेग हीली ने शेफील्ड शील्ड में क्वींसलैंड का प्रतिनिधित्व किया था और उनके चाचा महान ऑस्ट्रेलियाई कीपर इयान हीली हैं। मिचेल स्टार्क और एलिसा दोनों ही इस वक्त ऑस्ट्रेलियाई मेंस और वीमेंस क्रिकेट टीम की जान हैं।

​रोजर प्राइडॉक्स

इस सूची में टेस्ट क्रिकेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वाला अगला जोड़ा इंग्लैंड से है। 1968 में इंग्लैंड के लिए तीन टेस्ट खेलने वाले रोजर प्राइडॉक्स ने महिला टीम की खिलाड़ी रूथ वेस्टब्रुक से शादी की, जो खुद टेस्ट प्लेयर थीं।

रुतुराज गायकवाड़

आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट की बल्लेबाजी के बैकबोन बनने वाले रुतुराज गायकवाड़ ने महाराष्ट्र की घरेलू क्रिकेटर उत्कर्षा पवार से शादी की। रुतुराज और उत्कर्षा दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दुनिया ने पहली बार उत्कर्षा को आईपीएल 2023 फाइनल के बाद देखा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.