झुर्रियां रोकने वाला बोटॉक्स इंजेक्शन रोक सकता है कोरोना

Updated on 18-09-2021 08:12 PM

इटली बुढ़ापे का प्रतीक कहलाने वाली झुर्रियों को रोकने वाला बोटॉक्स इंजेक्शन कोविड होने से रोक सकता है। यह दावा फ्रांस के शोधकर्ताओं ने अपनी ताजा रिसर्च में किया है। शोधकर्ताओं का कहना है, पिछले साल जुलाई में बोटॉक्स का इंजेक्शन लेने वाले करीब 200 मरीजों पर रिसर्च की गई। रिसर्च में सामने आया कि मात्र 2 लोगों को ही कोरोना के लक्षण दिखे। रिसर्च करने वाली फ्रांस के मॉन्टिपेलियर यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के वैज्ञानिकों का कहना है, बोटॉक्स इंजेक्शन कोरोना से बचाने में मदद कर सकता है। इस पर और स्टडी की जा रही है।

शोधकर्ताओं का कहना है, एसिटिलकोलीन केमिकल के कारण मांसपेशियां सिकुड़ती हैं और झुर्रियां दिखती हैं। बोटॉक्स इंजेक्शन इसी केमिकल को बढ़ने से रोकता है और मांसपेशियों को रिलैक्स करता है। रिसर्च में दावा किया गया है कि कोरोनावायरस इसी एसिटिलकोलीन केमिकल के साथ जुड़कर कोशिकाओं को संक्रमित करता है। बोटॉक्स इंजेक्शन इसी केमिकल को कंट्रोल करता है, इसलिए यह कोविड से भी बचा सकता है। फ्रेंच शोधकर्ताओं के मुताबिक, बोटॉक्स के इंजेक्शन पर अभी और रिसर्च किए जाने की जरूरत है ताकि यह समझाया जा सके कि यह किस हद तक कोरोना को कंट्रोल किया जा सकता है।

वैज्ञानिकों ने बोटॉक्स इंजेक्शन का कोविड के मरीजों पर असर देखने के लिए 193 लोगों पर रिसर्च की। इनमें 146 महिलाएं थीं। इनकी औसतन उम्र 50 साल थी। ये सभी मरीज बोटॉक्स इंजेक्शन लगवा चुके थे। रिसर्च में शामिल मरीजों की इंजेक्शन लगने के 3 महीने बाद तक मॉनिटरिंग की गई। यह देखा गया कि इनमें से किसी को कोविड का इंफेक्शन हुआ या नहीं। रिसर्च रिपोर्ट में सामने आया कि इनमें से किसी भी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। हालांकि दो मरीज संदिग्ध दिखे। इनके अलावा दूसरे मरीजों में किसी तरह के लक्षण नहीं दिखे।

53 साल की एक महिला लासवेगस की ट्रिप से लौटकर आई थी। उसमें हल्के लक्षण दिखे थे लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई। 70 साल की एक और महिला बीमारी तो हुई लेकिन उसकी जांच नहीं हुई थी। स्टोमेटोलॉजी जर्नल में पब्लिश इस रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि अध्ययन में शामिल लोगों में से किसी को भी हॉस्पिटल में भर्ती नहीं किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.