फ्रांस की महारानी के बहुमूल्य हीरे जड़ित कंगन 61 करोड़ रुपए में हुए नीलाम

Updated on 11-11-2021 08:06 PM

जिनेवा फ्रांस के शाही राजपरिवार के राजा लुई 16वें की पत्नी और महारानी मैरी एंटोनेट के अमूल्य हीरे जड़ित एक जोड़ी कंगन  7.46 मिलियन स्विस फ्रैंक्स (8.34 मिलियन डॉलर) में नीलाम हुए।  ये फ्रांसीसी शाही परिवार के गहनों के दुर्लभ अवशेषों में से एक हैं।

जिनेवा में क्रिस्टी की नीलामी में इन कंगनों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसमें 112 हीरे लगे हुए हैं और प्रत्येक हीरे का वजन 97 ग्राम (3.4 औंस) है। इसके अलावा इसमें चांदी और सोना भी लगा हुआ है। ये कंगन दो से चार मिलियन स्विस फ्रैंक्स के पूर्व-बिक्री अनुमान से कहीं अधिक कीमत पर बिके। अंतिम कीमत में टैक्स और दूसरे शुल्क भी शामिल थे। अभी खरीदार की पहचान उजागर नहीं की गई है। बुधवार को सोथबीज ने भी नीलामी का आयोजन किया जिसमें 26.8 कैरेट का एक नीलम और मैचिंग ईयर क्लिप्स बिक्री के लिए रखी गई थीं।

ये गहने कभी रूस की ग्रैंड डचेस मारिया पावलोवना के थे। 1917 में रूस की क्रांति के दौरान ये देश से बाहर चले गए थे। इन तीनों के 480,000 फ़्रैंक (525,800 डॉलर) तक पहुंचने की उम्मीद है। दूसरी ओर अमेरिका में शेरलक होम्स के नॉवेल ' हाउंड ऑफ बास्करविल्स' की मूल स्क्रिप्ट का एक हैंडरिटेन पेज 423,000 डॉलर यानी 3.13 करोड़ रुपए में बेचा गया है।

20 गुणा 33 सेमी का यह पेज टेक्सास के डलास में हेरिटेज नीलामी की ओर से एक निजी खरीदार को बेचा गया था। जानकारी के मुताबिक पेज अच्छी स्थिति में है। इसकी शीर्षक 'चैप्टर 13, फिक्सिंग नेट्स' है। इसमें होम्स और डॉ वाटसन को मूर पर एक हत्या और एक संदिग्ध को गिरफ्तार करने के बारे में चर्चा करते हुए दिखाया गया है। पेज में एक लाइन कटी हुई भी है जहां इस पुस्तक के लेखक कॉनन डॉयल ने स्क्रिप्ट में सुधार किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.