रिलीज से पहले ही ‘ब्रह्मास्त्र’ ने हासिल की खास उपलब्धि

Updated on 09-05-2022 06:28 PM

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म कई सालों से सुर्खियों में है और दर्शकों को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। अब जब कि ये स्टार कपल शादी के बंधन में बंध चुका है, तो फैंस उनको ऑनस्क्रीन एक साथ देखने के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हैं। दोनों की शादी से पहले फिल्म के गाने केसरिया का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था और अब इस फिल्म ने एक और खास उपलब्धि हासिल कर ली है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर शिवा की भूमिका में हैं, वहीं आलिया भट्ट ईशा के किरदार में दिखाई देंगी। यह फिल्म अभी अपने पोस्ट प्रोडक्शन में है, फिलहाल रिलीज की डेट सामने आ चुकी है। ये फिल्म 9 सितंबर 2022 को बड़े पर्दे पर वर्ल्ड वाइड रिलीज के लिए तैयार है और इससे पहले ब्रह्मास्त्र ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वॉल्ट डिज़नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स ने आलिया और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वनः शिवा को ग्लोबल थ्रियेटिकल  रिलीज की लिस्ट में शामिल कर लिया है। बता दें कि इससे पहले इस लिस्ट में लव एंड थंडर, ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर, अवतार: द वे ऑफ वॉटर फॉर 2022 जैसी हॉलीवुड फिल्में ही शामिल थीं और ब्रह्मास्त्र बॉलीवुड की ऐसी पहली फिल्म है, जिसे वैश्विक थ्रियेटिकल रिलीज स्लॉट में जोड़ा गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.