रुतुराज गायकवाड़ के छक्के से ब्रांड न्यू Tiago EV घायल, TATA को देने होंगे 5 लाख

Updated on 04-04-2023 08:32 PM
चेन्नई: स्टार युवा ओपनर रुतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में वापसी को यादगार बना दिया। धमाकेदार बैटिंग से लगातार दूसरी हाफ सेंचुरी जड़ी तो डेवोन कॉन्वे के साथ मिलकर टीम को गजब की शुरुआत दी। उनकी विध्वंसक बैटिंग के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल को अपने गेंदबाजी करने के फैसले पर पछतावा भी हुआ होगा।
रुतुराज गायकवाड़ ने छक्के TATA की ब्रैंड न्यू कार Tiago EV पर लगाया डेंट
ओपनिंग मैच मैच में गुजरात के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग करने वाले गायकवाड़ ने अपनी विध्वंसक पारी के दौरान 31 गेंदें खेलीं, जबकि 3 चौके और 4 छक्के उड़ाते हुए 57 रन ठोके। दर्शकों का मनोरंजन करने के दौरान रुतुराज ने एक छक्का ऐसा मारा जो हवाई यात्रा करते हुए स्टेडियम में खड़ी TATA की ब्रांड न्यू कार Tiago EV पर जाकर लगी। अपनी ठोस बॉडी के लिए मशहूर टाटा की की कार गेंद लगते ही पिचक गई।

कृष्णप्पा गौतम को लगाया 88 मीटर का छक्का


एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गायकवाड़ ने यह छक्का पारी के 5वें ओवर की चौथी गेंद पर कृष्णप्पा गौतम को लगाया था। शॉर्ट बॉल को उन्होंने पूरी ताकत से शॉट लगाते हुए 88 मीटर दूर भेजा। इसके साथ ही टाटा 5 लाख रुपये कर्नाटक में कॉफी बागानों की जैव विविधता बढ़ाने के लिए डोनेट करेगा। इस सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है।

जानिए क्यों TATA देगी 5 लाख रुपेय का गिफ्ट


दरअसल, टाटा मोटर्स आईपीएल का ऑफिशियल स्पॉन्सर है। मैच में यदि बल्लेबाज गेंद के टाटा पंच बोर्ड या बाउंड्री के बाहर खड़ी कार टिआगो ईवी कार पर मारता है तो टाटा ग्रुप 5 लाख रुपये डोनेट करता है। इससे पहले वाले सीजन में यह राशि काजीरंगा नेशनल पार्क (Kaziranga National Park) को जाते थे। मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ की टीम 7 विकेट पर 205 रन ही बना सकी। यह उसकी इस टूर्नामेंट पहली जीत है, जबकि लखनऊ की पहली हार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.