ब्रावो ने दूसरी बार संन्यास लिया

Updated on 14-11-2021 05:10 PM

वेस्टइंडीज़ के ऑलराउंड ड्वेन ब्रावो ने टी20 विश्वकप क्रिकेट के सुपर 12 मैच में श्रीलंका के हाथों मिली करारी हार के बाद खेल से संन्यास की घोषणा कर दी। यह दूसरी बार है जब ब्रावो ने खेल को अलविदा कहा है।

इससे पहले वेस्टइंडीज को सुपर 12 के अपने तीसरे मैच में श्रीलंकाई टीम ने 20 रनों से हरा दिया। यह वेस्टइंडीज टीम की लगातार तीसरी हार थी। हार से दुखी ब्रावो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 38 साल के ब्रावो ने साल 2019 में कहा था कि वह अपनी टीम को फिर से चैंपियन बनाने के लिए टीम में वापसी कर रहे हैं। अब तक सभी 7 टी-20 कप में खेलने वाले ब्रावो ने साल 2012 और 2016 में अपनी टीम को चैंपियन बनाया था.

श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद ब्रावो ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरा समय गया है। मेरा काफी अच्छा करियर रहा। मैंने 18 साल तक वेस्टइंडीज़ के लिए क्रिकेट खेली हालांकि मेरे करियर में कुछ उतार-चढ़ाव भी रहे। मैं इस क्षेत्र और कैरेबियाई लोगों का इतने लंबे समय तक प्रतिनिधित्व करने के लिए बहुत आभारी हूं।

 मुझे इस बात का गर्व है कि हमलोग विश्व मंच पर अपनी अलग छाप छोड़ने में सफल रहेब्रावो ने कहा कि वह भविष्य में वो युवा क्रिकेटरों को आगे लाने के प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मेरे जो भी अनुभव और जानकारी है, युवा खिलाड़ियों को उसे देने की कोशिश करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि सफेद गेंद के प्रारूप में वेस्टइंडीज क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल है और हमारे लिए ये अहम है कि हम लोगों का समर्थन करते रहें और उन्हें प्रोत्साहित करते रहें।

 फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते रहेंगे

 ब्रावो ने कहा है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से जरुर संन्यास ले लिया है पर वह अभी भी अगले कुछ वर्षों तक फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना चाहते हैं। ब्रावो ने कहा कि उन्होंने युवा खिलाडिय़ों को अवसर देने के लिए ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा है। यह दूसरी बार है जब ब्रावो ने खेल को अलविदा कहा है। इस खिलाड़ी ने टीम को  फिर से खिताब दिलाने के लिए साल 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी पर उससे कोई लाभ नहीं हुआ। वेस्टइंडीज टीम इस बार पांच मैचों में से केवल  एक मैच जीत पायी और टूर्नामेंट से बाहर हो गयी। ब्रावो ने कहा कि जब तक मेरा शरीर फिट रहेगा और साथ देगा, मैं कुछ और वर्षों तक फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलता रहूंगा। ब्रावो ने कहा कि मेरा लक्ष्य कुछ साल पहले ही संन्यास लेना था, पर वेस्टइंडीज क्रिकेट प्रबंधन में आये बदलाव के कारण मैंने अपना फैसला बदला। मैं शारीरिक रूप से फिट था और वेस्टइंडीज को पुराना गौरव वापस लौटाना चाहता था। मैं अपने क्रिकेट का आनंद ले रहा था। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह मेरे लिए खेल (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट) को अलविदा कहने का सही समय है। इससे अगली पीढ़ी और युवा खिलाडिय़ों को टीम में आने का मौका मिलेगा, जिनके साथ मेरी बहुत अच्छी दोस्ती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.