आईपीएल के अगले सत्र में सीएसके टीम में नजर नहीं आयेंगे ब्रावो

Updated on 28-12-2021 09:55 PM

जमैका वेस्टइंडीज के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसक) की ओर से खेलते हुए नहीं दिखेंगे। सीएसके ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 से पहले रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, रुतुराज गायकवाड़ और मोइन अली को बरकरार रखा है हालांकि इस बार ब्रावो को जगह नहीं दी गयी है।

 सीएसके द्वारा बरकरार नहीं रखे जाने को लेकर ब्रावो ने कहा कि जाहिर है कि मैं मेगा नीलामी में जाऊंगा। मुझे नहीं पता कि मैं किस टीम के साथ जाऊंगा। मैं वहीं जाऊंगा जहां मुझे मेरी किस्मत ले जाएगी। मुझे नहीं पता कि मुझे सीएसके द्वारा चुना जाएगा या नहीं, मुझे किसी अन्य टीम द्वारा उठाया जा सकता है क्योंकि मैं नीलामी में हूं।

ब्रावो  ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की जमकर सराहना करते हुए कहा है कि धोनी ने उनके करियर को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में  चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसक) की ओर से खेले ब्रावो ने धोनी के साथ ही सीएसके को भी सराहा है।

ब्रावो ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि धोनी मेरे भाई की तरह है। हमारी दोस्ती मजबूत है। वह खेल के महान लीडर हैं और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मेरा करियर संवारने में मदद की। इस ऑलराउंडर ने हाल ही में टी-20 विश्व कप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी

जिससे उनके 17 साल से अधिक के इंटरनेशनल करियर पर ब्रेक लग गया। ब्रावो ने यह भी कहा कि टी10 शायद वह प्रारूप हो सकता है जो क्रिकेट को ओलंपिक तक ले जा सकता है। ओलंपिक में खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.