ब्राजील ने अमेरिका पर लगाया सरकार का तख्तापलट का आरोप, भड़के राष्ट्रपति ने की डॉलर का बहिष्कार करने की अपील

Updated on 04-08-2025 02:14 PM
ब्रासीलिया/वॉशिंगटन: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने अमेरिका पर सरकार की तख्तापलट की कोशिश करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। ब्राजील के राष्ट्रपति ने ये आरोप उस वक्त लगाया है जब अमेरिका के साथ उनके रिश्ते काफी खराब हैं। उन्होंने कहा है कि अमेरिका ने उनकी सरकार को सत्ता में आने से रोकने के लिए तख्तापलट की साजिश रची थी। यह बयान ऐसे समय पर आया है जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील से होने वाले आयात पर 50% टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक टकराव और भी गहरा गया है। ट्रंप और लूला के संबंध शुरू से ही खराब रहे हैं, क्योंकि ट्रंप ने हमेशा से ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो का समर्थन किया है। जैर बोल्सोनारो भी कट्टर ट्रंप समर्थक रहे हैं, लेकिन उनपर ब्राजील में चुनाव में धांधली करने और चुनाव हारने के बाद देश की संसद पर कब्जा करने की कोशिश के आरोप लगे थे, जैसा खुद ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद किया था।

लूला ने कहा कि अमेरिका ने पूर्व राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो को समर्थन देकर सत्ता परिवर्तन की कोशिश की, जो अब न्यायिक जांच के घेरे में हैं। आपको बता दें कि बोल्सोनारो पर आरोप है कि उन्होंने 2022 के चुनाव में हारने के बाद सत्ता नहीं छोड़ने की योजना बनाई थी। जांच में खुलासा हुआ है कि बोल्सोनारो और उनके सहयोगियों ने ब्राजील की सेना से संपर्क कर तख्तापलट की योजना बनाई थी, जिससे राष्ट्रपति लूला को पद ग्रहण करने से रोका जा सके। जांच में एक मसौदा डिक्री भी मिला है, जिसमें चुनाव परिणाम रद्द करने और नए चुनाव कराने की बात कही गई थी। अब बोल्सोनारो के खिलाफ ब्राजील में मुकदमा चल रहा है।
अमेरिका पर ब्राजील के राष्ट्रपति के सनसनीखेज आरोप
पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम पर लगातार सवाल उठाए थे और कहा था कि चुनाव में धांधली हुई है। यह रणनीति डोनाल्ड ट्रंप की 2020 में राष्ट्रपति चुनाव में मिली हार के बाद की रणनीति से मिलती-जुलती मानी जाती है, जिसमें ट्रंप ने झूठे दावों से अपने समर्थकों को भड़काने की कोशिश की थी और बाद में उनके समर्थकों ने देश की संसद कैपिटल हिल पर हमला कर दिया था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, राष्ट्रपति लूला ने डॉलर का बहिष्कार करने की भी अपील की है। राष्ट्रपति लूला ने ग्लोबल फाइनेंसिंस सिस्टम पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि दुनिया अमेरिकी डॉलर की निर्भरता से बाहर निकले। उन्होंने कहा, "हम एक ऐसी दुनिया में नहीं रह सकते जहां एक ही देश की मुद्रा पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करे।"
आपको बता दें कि लूला लंबे समय से बहुध्रुवीय वैश्विक आर्थिक व्यवस्था के पक्षधर रहे हैं और उन्होंने BRICS देशों के भीतर वैकल्पिक भुगतान प्रणाली की वकालत की है। लूला एक अलग ब्रिक्स करेंसी के पक्षधर रहे हैं। इसके अलावा लूला ने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि "ब्राजील छोटा देश नहीं है, जो अमेरिका के सामने झुक जाए। हम एक संप्रभु राष्ट्र हैं और उसी भावना से बातचीत करेंगे।" उन्होंने साफ किया कि अगर ट्रंप ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो के खिलाफ चल रहे मुकदमे को लेकर टैरिफ लगा रहे हैं, तो यह अमेरिका और ब्राजील की जनता के साथ अन्याय है। आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ब्राजील पर 50% टैरिफ लगाया है और उन्होंने इसके पीछे बोल्सोनारो के खिलाफ चलने वाले मुकदमे को वजह बताया है। इसके अलावा ट्रंप ने बोल्सोनारो के मुकदमे को सुनने वाले जज पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.