पेट में दर्द के बाद ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो अस्पताल में भर्ती

Updated on 04-01-2022 08:03 PM

रियो डी जेनेरियो ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को जांच के लिए साओ पाउलो के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने पेट में परेशानी की शिकायत की थी। एक बयान में बताया गया है कि राष्ट्रपति को विला नोवा स्टार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल ने अपने स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया है कि बोल्सोनारो की आंतों में परेशानी है लेकिन अब उनकी स्थिति स्थिर है। सरकार के बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति ठीक हैं और अधिक जानकारी बाद में मुहैया कराई जाएगी। बोल्सोनारो ने ट्विटर पर अपना एक फोटो पोस्ट किया, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि संभवत: एक ऑपरेशन के लिए और जांच की जाएगी।

66 साल के बोल्सोनारो के पेट में 2018 में एक राजनीतिक रैली के दौरान चाकू घोंप दिया गया था। इसके बाद उनके कई ऑपरेशन किए जा चुके हैं। उस समय राष्ट्रपति का इलाज डॉ एंतोनियो लुइज़ मैसेडो ने किया था। मैसेडो छुट्टी मनाने के लिए बहामास गए हुए हैं और बोल्सोनारो को देखने के वास्ते ब्राजील लौटने के लिए उड़ान का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल जुलाई में गंभीर रूप से हिचकी आने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.