भारतीय टीम को टी20 विश्वकप की प्रबल दावेदार मानते हैं ब्रेट ली

Updated on 16-10-2021 08:22 PM

सिडनी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली के अनुसार टी20 विश्वकप में भारतीय टीम खिताब की प्रबल दावेदार है। इस पूर्व तेज गेंदबाज के अनुसार भारतीय टीम का शीर्षक्रम शानदार है,इसके अलावा उसके पास बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण भी है।

साथ ही कहा कि टीम के पास कई युवा बल्लेबाज है जिन्होंने आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया है जिससे इनकी लय बनी हुई है। ली के अनुसार टी20 विश्व कप में बल्लेबाजी की कमान लोकेश राहुल को संभालनी चाहिये इससे कप्तान विराट कोहली पर दबाव घटेगा और वह खुलकर खेल सकेंगे। टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा। ली ने यह भी कहा कि इंग्लैंड की टीम अपने अनुभव के बल पर हमेशा बड़ा खतरा होती है पर मेरी नजर में भारतीय टीम भी खिताब की बड़ी दावेदार है।


उन्होंने कहा कि आईपीएल के कारण भारतीय टीम के पास कई युवा खिलाड़ी हैं। इनमें तेज गेंदबाज भी है और भारत का शीर्षक्रम लाजवाब है। विश्व कप में राहुल सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं। आईपीएल में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। साथ ही कहा कि कप्तान के तौर पर कोहली का अंतिम टूर्नामेंट होने के कारण वह अच्छा प्रदर्शन जरूर करना चाहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सूर्यकुमार यादव भारत के अगले स्टार खिलाड़ी रहेंगे। मुझे लगता है कि सूर्यकुमार अगला सितारा होगा। ली ने यह भी कहा कि आस्ट्रेलिया ने सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है और वह भारत को कड़ी टक्कर देगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 May 2026
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। आईपीएल 2026 के सबसे अहम मोड़ पर टीम के मार्गदर्शक और पूर्व कप्तान एमएस…
 13 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली के इंस्टाग्राम लाइक से शुरू हुआ विवाद अब एक गंभीर मोड़ ले चुका है। आरसीबी के स्टार खिलाड़ी के खिलाफ कथित तौर पर साजिश रचने और…
 13 May 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला गया मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किसी डरावने सपने जैसा साबित हुआ। टीम को न केवल मैदान पर अपनी सबसे…
 13 May 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के ग्रुप स्टेज के अभी 3 मुकाबले बाकी हैं। हालांकि अब इससे पहले ही पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई…
 12 May 2026
अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अब जबकि अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है तब दूसरे स्थान पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद और तीसरे स्थान की टीम गुजरात टाइटंस के बीच…
 12 May 2026
धर्मशाला: पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में लगातार चौथा मुकाबला हार गई है। पहले 7 मैचों में अजेय रहने वाली पंजाब को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने…
 12 May 2026
नई दिल्ली: कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में समरसेट और ग्लैमोर्गन के बीच खेले गए मुकाबले में एक ऐसा वाकया हुआ जिसने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों को ठहाके लगाने…
 12 May 2026
नई दिल्ली: IPL 2026 में पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा था। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते…
 12 May 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट और राजनीति के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बांग्लादेश की नई सरकार ने उस विवादास्पद फैसले की जांच के लिए एक उच्च…
Advt.