ब्रेविस पर लग सकती है करोड़ों की बोली

Updated on 11-02-2022 06:55 PM


मुम्बई । दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्‍ड ब्रेविस भी इस बार आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में उतरेंगे। ब्रेविस को आक्रामक बल्लेबाजी शैली के कारण ही बेबी एबी डिविलियर्स के नाम से लोकप्रियता मिली है। ब्रेविस ने इस बार नीलामी के लिए रजिस्‍ट्रेशन कराया है। ब्रेविस भी डिविलियर्स की तरह ही बल्‍लेबाजी करते हैं। वह उनके नंबर की ही जर्सी पहनते हैं। ऐसे में प्रशंसकों को उम्मीद है कि वह भी डिविलियर्स की तरह ही आरसीबी में उनकी जगह पर खेल सकते हैं। इस खिलाड़ी पर अन्य टीमों की भी नजर रहेगी और माना जा रहा है कि नीलामी में ब्रेविस पर करोड़ों की रकम लग सकती है। अंडर 19 विश्व कप में वह निडर तरीके से बल्‍लेबाजी करते रहे हैं। 4 मैचों में उन्‍होंने 65, 104, 96 और 97 रन की पारी खेली. उन्‍होंने 90.50 की औसत और 86.39 की स्‍ट्राइक रेट से 362 रन बनाए हैं। ब्रेविस भी डिविलियर्स की तरह 360 डिग्री के अंदाज में बल्‍लेबाजी कर सकते हैं। वो 17 नंबर की जर्सी पहना पसंद करते हैं, जो डिविलियर्स पहनते थे। ब्रेविस की मां उनके लिए यह जर्सी बनाती थी। ब्रेविस की जब डिविलियर्स से पहली बार मुलाकात हुई तो उन्‍होंने अपने स्‍टार से 17 नंबर की जर्सी पहने की इजाजत मांगी थी। इजाजत मिलने के बाद ब्रेविस इसी नंबर की जर्सी पहनते हैं। हाल में एक वीडियो में ब्रेविस ने कहा था कि वो आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम से इसलिए खेलना चाहते हैं, क्‍योंकि इस टीम से डिविलियर्स खेल चुके हैं। इसके अलावा विराट कोहली भी इस टीम का हिस्‍सा है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.