दुल्हन ने 60 किलो सोने के आभूषणों से किया श्रंगार, चलना भी हुआ मुश्किल

Updated on 14-10-2021 08:46 PM

पेइचिंग चीन की एक दुल्हन ने 60 किलो सोने के आभूषणों से श्रंगार क्या किया कि उसका चलना भी मुश्किल हो गया। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दुल्हन ने अपनी शादी के दिन 60 किलो सोने के गहने पहने। हुबेई प्रांत की रहने वाली इस दुल्हन को शादी वाले दिन सब देखते ही रह गए। 30 सितंबर को अपनी शादी में पहने भारी भरकम जेवरों के चलते दुल्हन की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वायरल तस्वीर में दुल्हन शादी की सफेद ड्रेस और हाथों में गुलाब के फूलों का एक गुलदस्ता पकड़े नजर रही है। गहनों के वजन के चलते दुल्हन का हिलना भी मुश्किल था और चलने के लिए वह दूल्हे की मदद ले रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुल्हन को ये जेवर उसके पति ने दहेज के रूप में दिए थे। दूल्हे ने उसे सोने के 60 नेकलेस दिए और प्रत्येक का वजन एक किलोग्राम था। नेकलेस के अलावा वह हाथों में भारी कंगन भी पहने हुए है।


कंगन दूल्हे के परिवार ने उसे तोहफे में दिए थे। बताया जा रहा है कि दूल्हा के परिवार बेहद अमीर है। अक्सर लोग जेवर सामाजिक तौर पर लोगों को दिखाने के लिए पहनते हैं लेकिन इस दुल्हन को देखकर शादी में आए लोगों को तरस रहा था। शादी में आए एक मेहमान ने दुल्हन से मदद के लिए पूछा जिस पर उसने मुस्कुरा कर मना कर दिया। उसने कहा कि वह ठीक है और शादी के रीति-रिवाजों का पालन करना जारी रखेगी।

स्थानीय लोग यहां सोने को 'गुड लक' का प्रतीक मानते हैं। यहां लोगों के लिए सोना वैभव और अमीरी की निशानी भी है। लोग बुरी आत्माओं और बुरी किस्मत से छुटकारा पाने के लिए भी सोने का इस्तेमाल करते हैं। ढेरों नेकलेस और कंगन पहने हुए दुल्हन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.