रणजी ट्राफी में यश की शानदार शुरुआत

Updated on 17-02-2022 09:13 PM

नई दिल्ली अंडर-19 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान यश धुल ने यहां शुरु हुए रणजी ट्रॉफी क्रिकेट मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन किया है। यश ने दिल्ली की ओर से पदार्पण करते हुए तमिलनाडु के खिलाफ हुए मुकाबले में अर्धशतक लगाया। यश ने दिल्ली की ओर से पारी शुरु की थी। शुरुआती 2 विकेट जल्दी गिर जाने के बाद भी यश एक छोर पर टिके रहे।

उन्होंने तीसरे विकेट के लिए नीतीश राणा के साथ मिलकर 60 रन बनाये। इससे पहले तमिलनाडु की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। संदीप वारियर ने पारी के तीसरे ही ओवर में दिल्ली के दो विकेट गिराकर अपनी टीम के फैसले को सही साबित कर दिया। ध्रुव शॉरी (1) रन बनकार आउट हुए जबकि हिम्मत सिंह खाता भी नहीं खेल पाये। इस प्रकार दिल्ली ने 67 रनों के अंदर ही दो विकेट गंवा दिये।

यश इसके बाद बाद भी डटकर तमिलनाडु के गेंदबाजों का सामना करते रहे। उन्होंने नीतीश राणा के साथ तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी बनायी। राणा 25 रन बनाकर आउट हुए।  यश की शानदार बल्लेबाजी से लंच तक दिल्ली ने 3 विकेट खोकर 144 रन बना लिए थे। लंच के समय यश 84 और जोंटी सिद्धू 34 रन बनाकर खेल रहे थे। यश ने 104 गेंदों की अपनी पारी में 15 चौके लगाए हैं जबकि जोंटी ने 76 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के लगाये हैं। यश को आईपीएल की मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.