डिज्नीलैंड को टक्कर देने की तैयारी में जुटा ब्रिटेन, बना रहा लंदन रिजॉर्ट पार्क

Updated on 12-10-2021 09:25 PM

लंदन हर बच्चे को थीम पार्कों में जाकर मस्ती करना बहुत अच्छा लगता है।भारत के बड़े शहरों में इसतरह के कई थीम पार्क्स हैं, जो काफी फेमस हैं।मगर दुनिया में सबसे फेमस है डिज्नीलैंड जो अमेरिका के कैलिफॉर्निया में स्थित है। अमेरिका के डिज्नीलैंड को टक्कर देने के लिए ब्रिटेन तैयारी में जुट गया है।अगर सब कुछ ठीक रहा,तब जल्द ही देश में एक ऐसा थीम पार्क बनेगा जो डिज्नीलैंड को भी टक्कर देगा।

ब्रिटिश डिज्नीलैंड के तौर पर मशहूर इस पार्क का नाम है लंदन रिजॉर्ट पार्क से जुड़ी कई चीजें अद्भुत होने वाली हैं, मगर सबसे ज्यादा चौंकाने वाला पार्क का बजट आपको जानकर हैरानी होगी कि इस पार्क के लिए 350 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का बजट तय किया गया है।डार्टफोर्ट में थेम्स नदी के पास बनने वाले इस पार्क का काम कुछ महीनों में शुरू होने वाला है। डेवलपर्स का कहना है कि जैसे ही प्लानिंग की पर्मिशन तय हो जाएगी वैसे ही पार्क का काम भी अगले साल शुरू हो जाएगा।


बता दें कि 500 एकड़ से ज्यादा में फैला ये पार्क यूरोप का सबसे बड़ा थीम पार्क साबित होगा।इसके पहले साल 1992 में शुरू हुए डिज्नीलैंड पैरिस को यूरोप का सबसे बड़ा पार्क माना जाता रहा है।पार्क के डेवलपर्स का कहना है कि ब्रिटेन की भीषण गर्मी को देखकर इसका 70 फीसदी मुख्य आकर्षण अंदर ही मौजूद होगा।ये पार्क इतना बड़ा है कि इसे अलग-अलग भागों में जनता के लिए खोला जाएगा। पहले चरण में पार्क का एक हिस्सा साल 2024 तक जनता के लिए खोल दिया जाएगा।वहीं दूसरे चरण में पार्क का दूसरा हिस्सा साल 2029 तक जनता के लिए खुलेगा।

पिछले साल पार्क का एक आर्टिस्टिक डिजाइन जारी किया गया था जिसमें इसकी भव्यता साफ नजर रही है।पार्क में हॉलीवुड की तरज पर स्टूडियो होंगे, नकली जंगल होंगे, पहाड़ होंगे, और साइंस फिक्शन से जुड़ी कई चीजें मौजूद होंगी।यही नहीं, पार्क में एक होटल भी होगा जिसमें करीब 3500 कमरे मौजूद रहने वाले है। पार्क को इको-फ्रैंडली बनाने की तैयारी चल रही है। इस कारण से पार्क के निर्माण के लिए पर्यावरण से जुड़े क्लियरेंस मिलने में भी काफी वक्त लग रहा


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.