रूस से जारी तनाव के बीच ब्रिटेन ने यूक्रेन को भेजा एंटी शिप मिसाइलों का जखीरा

Updated on 11-02-2022 06:50 PM

लंदन । यूक्रेन और रूस के बीच जंग के हालात बने हुए हैं इस तनाव के चलते ब्रिटेन ने यूक्रेन को एंटी शिप मिसाइलों का जखीरा भेजा है। ये मिसाइलें किसी भी युद्धपोत को पल भर में समुद्र में डूबो सकती हैं। बड़ी बात यह है कि समुद्र की सतह से बिल्कुल पास उड़ान भरने के कारण इन्हें रडार से डिटेक्ट करना भी आसान नहीं है। इसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए सीधे तौर पर चेतावनी माना जा रहा है। इस समय रूसी नौसेना के कई शक्तिशाली युद्धपोत काला सागर और भूमध्य सागर में गश्त लगा रहे हैं। इनमें स्लाव क्लास का महाशक्तिशाली युद्धपोत मार्शल उस्तीनोव भी शामिल है। बड़ी बात यह है कि इस समय ब्रिटिश विदेश मंत्री लिज ट्रूस रूस के दौरे पर हैं। उन्होंने मॉस्को में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ यूक्रेन संकट को लेकर बैठक भी की है। ब्रिटेन में यूक्रेन के राजदूत वादिम प्रिस्टायको ने मित्र देशों के और अधिक हथियार देकर मदद करने की अपील की है। वादिम प्रिस्टायको ने कहा कि ब्रिटेन ने यूक्रेन को काला सागर में रूस के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइलें दी हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार हमारे सशस्त्र बल, विशेष रूप से नौसेना वास्तविक हथियार और मिसाइल प्राप्त करेंगे। इनके दम पर यूक्रेनी नौसेना काला सागर और आजोव सागर में रूसी नौसेना को टक्कर दे पाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि ये हथियार ब्रिटेन के 1.7 बिलियन पाउंड के सौदे के तहत दिए गए हैं। इसके तहत ब्रिटेन कीव को कर्ज मुहैया कराएगा जिसे 10 साल के भीतर चुकाना होगा।
खबरों ने बताया कि पूरा सौदा अभी तक स्पष्ट नहीं है। लेकिन, इसमें दो माइनस्वीपर्स के अधिग्रहण, वितरण और रखरखाव और आठ मिसाइल बोट के संयुक्त निर्माण को भी शामिल किया गया है। यूक्रेन की नौसेना में पहले से इस्तेमाल किए जा रहे युद्धपोतों पर ब्रिटेन से मिलने वाले एंटी शिप मिसाइलों को तैनात किया जाएगा। इन्हें चलाने के लिए यूक्रेनी नौसेना को ब्रिटिश एक्सपर्ट्स सैन्य प्रशिक्षण भी देंगे। यूक्रेनी राजदूत ने कहा कि हमारे सशस्त्र बलों को उनके विकास के लिए विदेशों से इतना गंभीर धन कभी नहीं मिला था। ब्रिटेन ने कुछ दिनों पहले ही यूक्रेन को लाइट एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइलें सौंपी थी। इन मिसाइलों की मदद से यूक्रेन जंग के दौरान रूसी हेलीकॉप्टरों, ड्रोन और दूसरे फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट्स को उड़ा सकता है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय में सशस्त्र बलों के मंत्री जेम्स हेप्पी ने हथियारों को भेजे जाने की पुष्टि करते हुए कहा था कि यूनाइटेड किंगडम ने यूक्रेन को कई हजारों हल्की एंटी टैंक मिसाइलें भेजी हैं। उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि यूक्रेन एक गर्वित संप्रभु राष्ट्र है और वहां के लोग अपने देश के हर इंच के लिए लड़ने को तैयार हैं।
ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रूस ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ बैठक में चेतावनी दी है कि यूक्रेन पर हमला करने के गंभीर परिणाम चुकाने होंगे। उन्होंने रूस से अनुरोध किया कि वह यूक्रेन की स्वतंत्रता एवं संप्रभुता का सम्मान करने के अपने अंतरराष्ट्रीय समझौते की प्रतिबद्धता का पालन करे। बैठक के दौरान कड़ा रुख अपनाने वाले लावरोव ने भी दो टूक कहा कि पश्चिमी देश मॉस्को को उपदेश नहीं दें। लावरोव ने कहा कि वैचारिक दृष्टिकोण और अंतिम चेतावनी के रास्ते आगे नहीं बढ़ा जा सकता। यूक्रेन से तनाव के बीच बाल्टिक सागर से चले रूसी नौसेना के 6 युद्धपोत अब काला सागर पहुंच चुके हैं। इस इलाके में रूसी नौसेना की काला सागर फ्लीट पहले से ही तैनात है। इसके अलावा रूस ने उत्तरी फ्लीट और पूर्वी फ्लीट से भी कई खतरनाक युद्धपोतों को बुलाकर यूक्रेन के नजदीक तैनात किया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सीधे तौर पर अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो से भिड़ने की तैयारी कर रहे हैं। यूक्रेन के पास रूस को रोकने की ताकत नहीं है। यही कारण है कि वह नाटो और अमेरिका की मदद ले रहा है। इसके बावजूद पूरी दुनिया जानती है कि अगर रूस ने आक्रमण किया तो कोई भी देश यूक्रेन की मदद के लिए सीधे तौर पर युद्ध में शामिल नहीं होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
 21 September 2024
बेरूत: इजरायल ने लेबनान में एक एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर समेत हिजबुल्लाह के 10 लड़ाकों को ढेर कर दिया है। जिस इमारत पर हमला हुआ, लेबनान के आंतरिक…
 21 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारतीय दूतावास के परिसर में एक अधिकारी का शव मिला है। रहस्यमय परिस्थितियों में अधिकारी की मौत से हड़कप मच गया है। शुक्रवार को एक बयान में अधिकारी…
 21 September 2024
 बेरूत। इसी सप्ताह लेबनान में हजारों पेजर और रेडियो सेट में विस्फोट के बाद इजरायल और हिजबुल्ला भिड़ गए हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई…
 21 September 2024
बीजिंग।  चीन के एक जू से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर लोग जिसे पांडा समझकर उत्सुकता के साथ देख रहे थे। वह असल में डॉग…
Advt.