खालिस्तान समर्थक कंटेट दिखाने पर ब्रिटेन ने सस्पेंड किया खालसा टीवी का लाइसेंस

Updated on 03-04-2022 06:38 PM

लंदन खालिस्तान समर्थक टीवी चैनल पर कड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रिटिश सरकार ने उसका लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। ब्रिटेन की मीडिया निगरानी संस्था ने देश में खालसा टीवी (केटीवी) का प्रसारण लाइसेंस निलंबित कर दिया है। संस्था ने एक जांच में केटीवी के खालिस्तान समर्थक दुष्प्रचार में शामिल होने और प्रसारण नियमों का उल्लंघन करने की बात सामने आने के बाद यह कदम उठाया है।

ऑफिस ऑफ कम्युनिकेशंस (ऑफकॉम) ने 30 दिसंबर 2021 को केटीवी पर प्रसारित 'प्राइम टाइम' कार्यक्रम को लेकर कंपनी को निलंबन नोटिस जारी करने के बाद इस सप्ताह अपने फैसले की घोषणा की। यह नोटिस ऐसी सामग्री का प्रसारण कर प्रसारण संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में जारी किया गया है, जिससे अपराध या अव्यवस्था को बढ़ावा मिल सकता है।

ऑफकॉम ने कहा कि 95 मिनट की लाइव चर्चा वाले कार्यक्रम में ऐसी सामग्री शामिल थी, जिससे 'हिंसा भड़कने' की आशंका थी। ब्रिटिश मीडिया नियामक ने एक बयान जारी कर कहा, कार्यक्रम के प्रस्तोता ने पूरे कार्यक्रम में कई बयान दिए, जो खालिस्तानी उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए हत्या सहित अन्य हिंसक गतिविधियों को एक जरूरी एवं स्वीकार्य कार्रवाई के रूप में प्रदर्शित करते हैं।

बयान में कहा गया यह अपराध और अव्यवस्था के खिलाफ हमारे प्रसारण नियमों का गंभीर उल्लंघन था। बयान के मुताबिक उल्लंघन की गंभीर प्रकृति को देखते हुए और निलंबन नोटिस में निर्धारित कारणों से हम आज ब्रिटेन में खालसा टेलीविजन लिमिटेड के प्रसारण लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रहे हैं। खालसा टेलीविजन लिमिटेड के पास ऑफकॉम के सामने अपना पक्ष रखने के लिए 21 दिनों का समय है। इस प्रक्रिया के बाद ब्रिटिश मीडिया नियामक तय करेगा कि खालसा टेलीविजन लिमिटेड का लाइसेंस रद्द किया जाए या नहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.