गिरफ्तार किया गया क्रिकेट मुकाबलों में बाधा डालने वाला भारतीय टीम का ब्रिटिश प्रशंसक जार्वो

Updated on 04-09-2021 11:56 PM
ओवल । भारत-इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज में बार-बार मैदान में घुसकर खेल को प्रभावित करने वाले पिच इंवेडर जार्वो 69 को गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्रिटिश प्रैंकस्टार और यूट्यूबर जार्वो का पूरा नाम डेनिल जार्विस है। पुलिस ने जार्वो को हमले के संदेह के आरोप में हिरासत में लिया है। फिलहाल वह दक्षिण लंदन पुलिस स्टेशन में है। चौथे टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को जब जार्वो मैदान पर दौड़ते हुए आया तो जानबूझकर इंग्लिश बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो से टकरा गया। मामला इंग्लैंड की पहली पारी के 34वें ओवर का है। तब उमेश यादव अपना ओवर पूरा कर रहे थे। विकेट पर ओली पोप और जॉनी बेयरस्टो मौजूद थे। धक्का खाने के बाद बेयरस्टो काफी गुस्से में नजर आए। 
लॉर्ड्स, हेडिंग्ले के बाद यह उद्दंड प्रशंसक ओवल में जब शुक्रवार को दूसरे दिन ग्राउंड में दौड़ने लगा तब खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। यह इंग्लिश नागरिक भारतीय टीम का फैन है। इस पिच इवेंडर का असल मकसद सिर्फ अपनी हरकतों से मीडिया की सुर्खियां बनना और अपना मुफ्त प्रचार करना है। हालांकि यह बदतमीजी उसे भारी भी पड़ रही है। यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने उसकी लीड्स मैदान में आजीवन एंट्री बैन कर दी है। इसके साथ ही जुर्माना भी ठोका गया था। अब जेल की हवा खानी पड़ रही है। 
लॉर्ड्स के मैदान पर भारतीय टीम की जर्सी पहनकर, जब वह मैदान पर घुसा तो फील्डिंग करना चाहता था। जब सिक्योरिटी गार्ड्स ने रोका तो खुद को भारतीय क्रिकेट टीम का सदस्य बताने लगा। जार्वो की हरकत देखकर मोहम्मद सिराज और बाकी खिलाड़ी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। फिर लीड्स टेस्ट में उसका इरादा बतौर बल्लेबाज मैदान पर उतरने का था। जब रोहित शर्मा आउट हुए तो हेलमेट और मास्क पहनकर मैदान में घुस गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.