ब्रिटिश माली ने बनाया नया वर्ल्ड रिकार्ड, एक पौधे पर पैदा किए 839 टमाटर

Updated on 22-09-2021 08:30 PM

लंदन ब्रिटेन में एक माली ने एक पौधे से कुल 839 टमाटरों पैदा कर नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। इंग्लैंड के स्टैनस्टेड एबॉट्स के 43 वर्षीय डगलस स्मिथ द्वारा पैदा किए गए टमाटरों की संख्या पिछले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से करीब दोगुनी है। एक बड़े अंतर के साथ उन्होंने नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पहले 2010 में श्रोपशायर के ग्राहम ट्रेंटर ने एक तने से 488 टमाटरों की कटाई कर रिकॉर्ड बनाया था।

 

स्मिथ ने इस साल मार्च में टमाटर के बीज बोए और सितंबर में सिर्फ एक ही तने से सैकड़ों टमाटरों की कटाई की। स्मिथ ने टमाटर उगाने के लिए अपने बगीचे में 3 से 4 घंटे हर हफ्ते मेहनत की। उन्होंने अपने घर के पीछे बगीचे में 8×8 फुट के हिस्से में टमाटर के बीज बोए थे। पिछले साल उन्होंने टमाटर का सबसे बड़ा पौधा उगाकर ब्रिटेन में सुर्खियां बटोरी थीं।
इस साल उन्होंने अपने इस शौक को थोड़ा और समय दिया और एक तने से 839 टमाटर उगाकर रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने 839 टमाटरों की कटाई की है।

 

पिछली सर्दियों में टमाटर उगाने की सही तकनीक का पता लगाने के लिए स्मिथ ने कई साइंटिफिक पेपर्स को पढ़ा। स्मिथ पेशे से एक आईटी मैनेजर हैं। उन्होंने टमाटर की गिनती के लिए एक स्थानीय पुजारी और एक पुलिसवाले को बुलाया। उन्होंने तने से टमाटर तोड़ने का वीडियो भी रिकॉर्ड किया ताकि इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए एक सबूत के तौर पर पेश किया जा सके।


अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी स्मिथ की इस उपलब्धि की जांच करेंगे, जिसके बाद उनका रिकॉर्ड आधिकारिक मान्यता के लिए संगठन को भेजा जाएगा। इससे पहले 2020 में उन्होंने ब्रिटेन का सबसे ऊंचा सूरजमुखी उगाने का रिकॉर्ड बनाया था, जो यह 20 फीट ऊंचा था। ब्रिटेन का सबसे बड़ा टमाटर उगाने का रिकॉर्ड उनके पास पहले से है। पिछले साल अगस्त में उन्होंने एक 3 किलो का टमाटर उगाया था जिसकी परिधि की लंबाई 27.5 इंच थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.