बोरिस जॉनसन के विरोधी सांसदों को ब्लैकमेल कर रही ब्रिटिश सरकार?

Updated on 23-01-2022 07:24 PM

लंदन ब्रिटेन के एक सांसद ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के विरोधियों को ब्लैकमेल कर रही है। इस सांसद ने कहा कि वह अपने आरोप को पुलिस तक ले जाएंगे। सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद विलियम व्रैग ने कहा कि जॉनसन के नेतृत्व को चुनौती देने की अपील कर रहे सांसदों को धमकाया जा रहा है जो ब्लैकमेल करने के बरबार है। व्रैग ने आरोप लगाया कि विरोधी सांसदों को उनके निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्धारित राशि में कटौती करने की धमकी दी जा रही है और उनके बारे में शर्मनाक बातें लीक होकर प्रेस में रही हैं।

 वहीं प्रधानमंत्री जॉनसन ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि व्रैग के दावे का समर्थन करने का कोई सबूत नहीं है। व्रैग ने कहा था कि वह अगले हफ्ते की शुरुआत में पुलिस से मिलकर अपने धमकी और बाधा डालने से संबंधित दावे पर चर्चा करेंगे। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी के बीच नेतृत्व परिवर्तन को लेकर विवाद बढ़ता नजर रहा है। अगर पार्टी में फूट पड़ती है तब भी पीएम जॉनसन की कुर्सी के लिए खतरा उतना ही ज्यादा बना रहेगा।

मीडिया से बातचीत में पीएम जॉनसन ने कहा कि मैंने जो कुछ भी कहा उस पर कायम हूं, मेरे रुख में कोई बदलाव नहीं आएगा। लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस फोर्स ने कहा कि यदि कोई आपराधिक मामला दर्ज कराया जाता है, तो इसे विचार के लिए स्वीकार किया जाएगा। हालांकि, इस मामले को लेकर पुलिस के पास अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। ब्रिटेन में लॉकडाउन का उल्लंघन करके पार्टी का आयोजन करने के आरोपों के कारण प्रधानमंत्री जॉनसन फिलहाल राजनीतिक संकट से जूझ रहे हैं।

 यह पार्टी तब की गई थी, जब पूरे ब्रिटेन में कोरोना वायरस संबंधी पाबंदियां लागू थीं। कंजर्वेटिव पार्टी के व्रैग समेत मुठ्ठीभर सांसदों ने प्रधानमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की है, जबकि अन्य सांसद सू ग्रे की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। लेबर पार्टी के सांसद और निचले सदन की स्टैंडर्ड समिति के अध्यक्ष क्रिस ब्रयंट ने कहा कि ये दावे खास तरह की अमेरिकी शैली वाली पक्षपातपूर्ण राजनीति के अवशेष हैं। ब्रयंट ने कहा कि वह चाहते हैं कि सांसद बिना किसी डर और पक्षपात के काम करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.