यासीन मलिक के लिए जागी ब्रिटिश एमपी सैम टेरी की हमदर्दी, पत्‍नी मुशाल से मिलकर कश्‍मीर पर दिया बेतुका बयान

Updated on 07-10-2023 02:12 PM
लंदन: ब्रिटेन की लेबर पार्टी के सांसद सैम टेरी ने पिछले दिनों कुछ ऐसा किया है जिसके बाद उनकी आलोचना हो रही है। सैम टैरी सितंबर महीने के अंत में पकिस्‍तान के दौरे पर गए थे। यहां पर उन्‍होंने कश्‍मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक की पत्‍नी मुशाल मलिक से मुलाकात की है। उन्‍होंने मुशाल की मीटिंग के बाद अपनी फोटोग्राफ्स शेयर की हैं। साथ ही उन्‍होंने यासीन मलिक को भारत का राजनीतिक कैदी तक करार दे दिया है। यासीन मलिक पिछले चार सालों से तिहाड़ जेल में बंद है। भारत में विशेषज्ञ अब सैम से सवाल पूछ रहे हैं।

मुशाल के साथ इमोशनल मीटिंग
सैम ने ट्वीट किया और लिखा, 'मुशाल हुसैन मलिक मानवाधिकार कार्यकर्ता और एक राजनीतिक कैदी यासीन मलिक की पत्नी के साथ एक भावनात्मक मुलाकात, जिसे भारत सरकार ने गैरकानूनी रूप से हिरासत में लिया है। मैं उनकी ओर से ब्रिटिश सरकार से तुरंत अपील करूंगा।' सैम यह भूल गए कि यासीन एक आतंकी है जिसने सन् 1990 के दशक की शुरुआत में कश्‍मीर में कई पंडितों का कत्‍ल किया था। ऐसे में उनकी इस ट्वीट भी कई लोग अब सवाल कर रहे हैं। इसके अलावा सैम ने पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति आरिफ अल्‍वी से भी मुलाकात की।
भारत कर रहा कश्‍मीर में अत्‍याचार
सैम के साथ मुलाकात में कश्‍मीरी मूल के नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। सैम ने इसके साथ ही पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) का दौरा भी किया। सैम का दावा है कि मुजफ्फराबाद में जब वह श्मीरी विस्थापितों के शरणार्थी शिविर का दौरा कर रहे थे तो उन्‍होंने काफी दिल दुखाने वाली कहानियां सुनीं। किया। सैम की मानें तो इन विस्थापित लोगों ने उन्‍हें भारत के हिस्‍से वाले कश्मीर में भयानक आतंक और हिंसा की कहानी बताई। इसकी वजह से उन्‍हें यहां से भागना पड़ा और ये सभी कहानियां दिल दुखाने वाली थीं।

भारत पर लगाए कई आरोप

सैम टेरी ने अल्‍वी के सुर में सुर मिलाते हुए जम्‍मू कश्‍मीर में मानवाधिकार हनन की बातें कहीं। उन्‍होंने कहा कि भारत में अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न हो रहा है और यह गहरी चिंता की बात है। सैम टेरी की मानें तो भारत अब चरमपंथी हिंदुत्व विचारधारा से प्रभावित है। इसका मकसद अल्पसंख्यकों, विशेषकर मुसलमानों को हाशिए पर धकेलना है। अल्‍वी ने सैम टेरी के सामने भारत पर बेतुके आरोप लगाए और कहा कि भारत कश्‍मीर की जनसांख्यिकीय को बदलने की कोशिश कर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.