ब्रिटनी स्पीयर्स का हुआ मिसकैरेज, इमोशनल नोट शेयर कर बयां किया बच्चा खोने का दर्द

Updated on 15-05-2022 08:47 PM

लास एंजेल्स पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शनिवार को घोषणा की है उन्होंने अपने होने वाले बच्चे को खो दिया है। ब्रिटनी स्पीयर्स ने पिछले महीने ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, लेकिन अब सिंगर ने मिसकैरेज की खबरें फैंस को बताते हुए एक बेहद इमोशनल पोस्ट लिखा है

ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, बहुत ही दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमने अपना प्रेग्नेंसी की शुरुआत में ही बच्चे को खो दिया है। यह पल किसी भी पेरेंट्स के लिए दिल दहला देने वाली बात है। शायद जब तक हम साथ जाते, तब तक हमें इस गुड न्यूज को दुनिया के सामने बताने के लिए और इंतजार करना चाहिए था। हालांकि इस खुशखबरी को शेयर करने के लिए हम बहुत एक्साइटेड थे। एक दूसरे के लिए हमारा प्यार ही हमारी ताकत है। दोनों ने आगे लिखा हम अपने खूबसूरत परिवार को बढ़ाने की कोशिशें जारी रखेंगे।

ब्रिटनी स्पीयर्स ने यह न्यूज अपने पिता से चल रहे कानूनी विवाद खत्म होने के बाद दी थी। ब्रिटनी स्पीयर्स ने कहा था कि उनके पिता ने उनकी और बच्चों को जन्म देने की इच्छा के बावजूद, उन्हें गर्भनिरोधक आईयूडी निकालने से रोका था। ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने स्टेटमेंट में आगे लिखा हम अपने खूबसूरत परिवार को बढ़ाने के दिशा में प्रयासरत रहेंगे। हमें इस मुश्किल क्षण में प्राइवेसी की जरुरत है।

ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के दौरान कहा था कि वह पैपराजी से बचना पसंद करेंगी। उन्होंने ये भी कहा था कि वो पहले भी प्रीनैटल डिप्रेशन से गुजर चुकी हैं जो भयावह था। हालांकि उन्होंने कहा कि वह पेशे से पर्सनल ट्रेनर असगरी के साथ अपना परिवार बढ़ाने के लिए बेताब थीं। आपको बता दें कि ब्रिटनी स्पीयर्स और उनके एक्स हसबैंड केविन फेडरिन के पहले से दो टीनएज बेटे सीन और जेडन हैं। वहीं, ब्रिटनी स्पीयर्स और उनके पार्टनर सैम असगरी की पहली मुलाकात 2016 में उनकी म्यूजिक वीडियोस्लम्बर पार्टीके दौरान हुई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.