ब्रिटनी लिखेंगी किताब, खोलेंगी जिंदगी के बड़े राज

Updated on 24-02-2022 07:42 PM
लॉस एजेलिस । पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स अब अपनी जिंदगी पर किताब लिखने जा रही है। इस किताब में ब्रिटनी जिंदगी के कई बडे राज खोलने वाली है। इस काम के लिए उन्होंने एक बडी कंपनी से करोड़ों में डील की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक,  ब्रिटनी ने इसके लिए पब्लिशिंग दिग्गज सीमोन एंड स्कूस्टेर के साथ डील की है। 
यह किताब ऐसे वक्त में आ रही है, जब 3 महीने पहले ही ब्रिटनी स्पीयर्स को पिता की 'कन्जर्वेटरशिप' से आजादी मिली है। सीमोन एंड स्कूस्टेर  ने ब्रिटनी स्पीयर्स की जिंदगी पर किताब लिखने का राइट ले लिया है। इसमें उनकी लाइफ, रिलेशनशिप से लेकर करियर, फैमिली और विवादों तक को लेकर खुलासा किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यह डील 15 मिलियन यूएसडी यानी करीब 112 करोड़ में तय की गई है। 
बता दें कि 3 महीने पहले ही ब्रिटनी को उनके पिता जेमी स्पीयर्स की 13 साल की कन्जर्वेटरशिप से आजाद किया गया था। बता दें कि ब्रिटनी स्पीयर्स के पिता जेमी स्पीयर्स 2008 से सिंगर के पैसों और उनकी पर्सनल लाइफ पर अधिकार रखे हुए थे। जेमी को उस वक्त इसलिए ब्रिटनी की 'कन्जर्वेटरशिप' दी गई थी क्योंकि उस वक्त वह मानसिक समस्याओं से जूझ रही थीं। उस वक्त ब्रिटनी स्पीयर्स से उनके बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी तक ले ली गई थी।
अमेरिकी कानून के मुताबिक, किसी बुजुर्ग या मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को उसके कामकाज निपटाने के लिए कोर्ट की तरफ से एक अभिभावक नियुक्त किया जाता है। इसे ही 'कन्जर्वेटरशिप' कहा जाता है। ब्रिटनी स्पीयर्स ने पिछले साल यानी जून 2021 में पिता की गार्जियनशिप से आजादी की मांग की थी। तब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहानी बताई थी। ब्रिटनी ने कहा था कि वह सो नहीं पाती हैं और हर दिन रोती हैं। इसलिए उन्हें पिता के संरक्षण से आजादी चाहिए। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.