एशेज दौरे पर ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए तैयार हैं ब्रॉड

Updated on 20-09-2021 08:45 PM

लंदन   इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा है कि है कि अगर उनकी फिटनेस अच्छी रही तो वह इस साल के अंत में होने वाले एशेज दौरे पर ऑस्ट्रेलिया जरुर जाएंगे। ब्रॉड ने साथ ही कहा कि हमें इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि इस दौरे में किस प्रकार की पाबंदियां रहेंगी। ब्रॉड के के बयान से क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को जरुर राहत मिलेगी क्योंकि माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 को लेकर बनाए गए सख्त प्रोटोकॉल को देखते हुए कई अनुभवी खिलाड़ी इस दौरे से बाहर रह सकते हैं। ब्रॉड केवल एक टेस्ट प्रारुप में ही खेलते हैं, इसलिए उनके इस दौरे पर जाने की पूरी उम्मीदें हैं। साथ ही इस बात की भी संभावना है कि अगर जो रूट सहित कई सीनियर खिलाड़ियों ने इस दौरे से नाम वापस ले लिया तो ब्रॉड को कप्तानी भी मिल सकती है। ब्रॉड ने कहा, 'अगर आप मुझसे पूछेंगे तो मैं यही कहूंगा कि नवंबर में ऑस्ट्रेलिया  जाने के लिए मैं टीम में रहना चाहूंगा। मैं इसके लिए अपने को फिट रखने के प्रयासों में लगा हूं, मैं आश्वस्त हूं कि इंग्लैंड की टीम इस दौरे पर जरुर जाएगी।

साथ ही कहा कि एशेज दौरे के लिए दल के चयन में अब करीब दो ही सप्ताह का समय बचा है और इसके लिए हम सब उत्सुक हैं।' इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच लगातार इस मुद्दे पर बातचीत जारी है और इस बात की उम्मीद की जा रही है कि नवंबर तक कुछ पाबंदियों को कम कर दिया जाएगा।ब्रॉड ने कहा, 'ईसीबी हमें लगातार हर उन बातों की जानकारी दे रहा है जो उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की ओर से मिल रही है। हालांकि ये हमारे लिए भी चुनौती होगी कि हम वहां किस तरह रहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.