टूटा दिल, आंसुओं का सैलाब, ये तो धोखा है... कौन है ये पहलवान, जिसने विनेश फोगाट के खिलाफ छेड़ दी जंग

Updated on 20-07-2023 02:10 PM
नई दिल्ली: विनेश में क्या खास है, जो उसे एशियाई खेल ट्रायल से छूट दी गई... यह सवाल है उस बेटी का, जो फोगाट फैमिली की बिटिया के सीधे एंट्री पाने से टूर्नामेंट से बाहर हो गई। यह सवाल है उस पहलवान का, जो सालों साल भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए हाड़तोड़ मेहनत करती आ रही है। यह सवाल उस पीड़िता का है, जिसे बिना परखे खारिज कर दिया गया। जब सवालों के जवाब नहीं मिले तो उसने अपने हक के लिए मजबूरन जंग छेड़ दी। दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और गुहार लगाई। सिर्फ एक तमन्ना है। मैट पर योग्यता को परखा जाए, जो बेहतर हो उसे मौका मिले, बिना लड़ने का मौका दिए ही हरा देना न्याय नहीं।

मौजूदा विश्व चैंपियन हैं अंतिम पंघाल
जी हां, हम बात कर रहे हैं अंतिम पंघाल की। मौजूदा अंडर 20 विश्व चैंपियन अंतिम पंघाल ने विनेश फोगाट को एशियाई खेलों के लिए चयन ट्रायल से छूट दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने रोते हुए न्याय की मांग की है। उन्होंने दम भरते हुए कहा कि सिर्फ वह ही नहीं बल्कि कई अन्य भारतीय पहलवान 53 किलो वर्ग में विनेश को हराने में सक्षम हैं। विनेश (53 किलो) और बजरंग पूनिया (65 किलो) को भारतीय ओलिंपिक संघ की अंतरिम कमिटी ने एशियाई खेलों में सीधे प्रवेश देने का फैसला किया, जबकि बाकी पहलवानों को 22 और 23 जुलाई को ट्रायल से गुजरना होगा।

पिछले एक साल में मैंने तो गोल्ड जीता है, उसने क्या किया है?
हिसार की रहने वाली 19 वर्ष की पंघाल भी 53 किलो में उतरती हैं। जब उन्हें इस बात का पता चला तो वह आंसुओं में डूब गईं। उनका दिल टूट गया। सीनियर एशियाई चैंपियनशिप की सिल्वर मेडल विजेता पंघाल ने एक वीडियो में कहा, ‘विनेश फोगाट को एशियाई खेलों में सीधे प्रवेश मिलेगा जबकि उसने पिछले एक साल से अभ्यास भी नहीं किया। पिछले एक साल में उसकी कोई उपलब्धि नहीं है। पिछले साल जूनियर विश्व चैंपियनशिप में मैंने गोल्ड मेडल जीता था और यह करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी। एशियाई चैम्पियनशिप 2023 में मैने रजत पदक जीता जबकि विनेश ने कुछ नहीं किया। वह चोटिल भी थीं।

विनेश ही क्यों, साक्षी तो ओलिंपिक मेडल विनर है, उन्हें सीधे एंट्री क्यों नहीं?
पंघाल ने कहा, ‘साक्षी मलिक ने ओलिंपिक पदक जीता है लेकिन उसे भी नहीं भेजा जा रहा। विनेश में ऐसा क्या खास है जो उसे सीधे भेजा जा रहा है। विनेश को पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने के कारण एशियाई खेलों में सीधे भेजा जा रहा है। वह इस समय हंगरी के बुडापेस्ट में अभ्यास कर रही है। पंघाल ने कहा कि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी उसके साथ नाइंसाफी हुई थी। उन्होंने बताया- ट्रायल में उसके खिलाफ मुकाबले में अधिकारियों ने धोखेबाजी की। मैंने कहा कि कोई नहीं। मैं एशियाई खेलों के जरिए पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने की कोशिश करूंगी, लेकिन अब वे विनेश को भेज रहे हैं।

अब कोर्ट में होगी जंग
पहलवान अंतिम पंघाल और सुजीत कलकल ने दिल्ली हाई कोर्ट विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को छूट के फैसले को चुनौती दी। इन दोनों पहलवानों की संयुक्त याचिका प्रधान न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा के समक्ष पेश की गई। यह याचिका उनके वकील ऋषिकेश बरूआ और अक्षय कुमार ने दायर की जिसमें मांग की गयी कि आईओए (भारतीय ओलिंपिक संघ) की तदर्थ समिति द्वारा दो वर्गों (पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा और महिलाओं की 53 किग्रा) के संदर्भ में जारी किए गये निर्देशों को खारिज कर दिया जाए और बजरंग और विनेश को दी गई छूट खत्म कर दी जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.