भाई बहन से बनाता था दैहिक संबंध, दूसरे के साथ सोते देखा तो बैट से पीटकर कर दी हत्या

Updated on 12-02-2022 08:04 PM

 वॉशिंगटन। अमेरिका के टेक्सस से रिश्तों को कलंकित करने वाली एक लोमहर्षक घटना सामने आई है। यहां एक भाई ने अपनी बहन की बेसबाल बैट से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस जब जांच करने पहुंची तो पता चला कि आरोपी भाई अपनी ही बहन के साथ यौन संबंध बनाता था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी बहन के पड़ोस के किसी लड़के के साथ संबंध थे। इसी बात से गुस्सा होकर उसने अपनी बहन को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जहां उसे कोर्ट में हत्या के आरोप का सामना करना पड़ेगा। टेक्सस की एल पासो काउंटी जिला अटॉर्नी ऑफिस ने बताया कि 32 साल के आरोपी जोस मैनुअल गुजमैन को 1 मिलियन डॉलर के बांड पर रखा गया है। उसने 2 फरवरी को अपनी बहन की क्रूरता से हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसे कोर्ट में ट्रायल का सामना करना पड़ रहा है। उसने सोते समय अपनी बहन को पड़ोस के किसी लड़के के साथ रंगे हाथ पकड़ा था।
सरकारी वकील ने बताया कि आरोपी जोस मैनुअल गुजमैन मूल रूप से दक्षिण अमेरिकी देश ग्वाटेमाला का रहने वाला है। लेकिन, अब उसके पास अमेरिका की नागरिकता है। वह एल पासो में तब से रह रहा है, जब उसकी उम्र मात्र 3 साल की थी। उसकी एक बहन ग्वाटेमाला में पैदा हुई थी, जो काफी समय बाद अमेरिका में उसके पास रहने आ गई। असिस्टेंट जिला अटॉर्नी जॉन ब्रिग्स ने बुधवार को एक टेलीकांफ्रेंस बॉन्ड सुनवाई में कहा कि साथ रहने के दौरान इन दोनों ने संबंध बनाना शुरू कर दिया था। अभियोजकों ने बताया कि 1 फरवरी को गुजमैन और उसकी बहन के बीच बहस हो गई। इस कारण भाई ने अपनी बहन को जोरदार घूंसा मारकर उसके एक दांत को तोड़ दिया था। अगले दिन जब वह जागा तो उसे महसूस हुआ कि उसके घर में कोई और भी मौजूद है। जब उसे पता चला कि सोते समय उसकी बहन ने पड़ोस के एक लड़के साथ यौन संबंध बनाए हैं तो वह हिंसक हो उठा।
पुलिस ने बताया कि गुस्से से भरे गुजमैन ने बेसबाल बैट से बहन के सिर पर कई जोरदार वार किए। हमला इतना जोरदार था कि बहन की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद गुजमैन ने अपनी मां को फोन कर सारी बात बताई। मां ने तुरंत पुलिस को फोन किया और घटना की जानकारी दी। पुलिस के सायरन की आवाज सुनकर गुजमैन खून साफ करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस को उसके घर से कपड़े धोने की टोकरी में बेसबॉल बैट, मसाजर और कपड़ों से भरा बैकपैक मिला। इस बैकपैक में कोकीन और मेथामफेटामाइन के पैक थे। 3 फरवरी को गिरफ्तार किए जाने के बाद गुजमैन ने पुलिस की पूछताछ में अपनी बहन की हत्या करने की बात को कबूल किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने रोजाना मारिजुआना और मेथामफेटामाइन लेने की बात भी कबूल की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.