मकान निर्माण के लिए सड़क पर रख दिया था बिल्डिंग मैटेरियल

Updated on 08-09-2021 07:03 PM
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2 शिवाजी चौक के समीप मॉडल टाउन क्षेत्र में एक मकान निर्माण करने वाले व्यक्ति के द्वारा मकान निर्माण करने के लिए सड़क पर बिल्डिंग मैटेरियल बिखेर दिया गया। नाली में 5 मीटर तक मुरूम डालकर पूरे नाली को जाम कर दिया, यही नहीं मकान के सामने घर पर चौकीदार रखने के लिए नाली के ऊपर चौकीदार के लिए कमरा निर्माण भी कर रहा था, जिससे मॉडल टाउन क्षेत्र में नाली से पानी का बहाव पूरी तरह रुक गया, पूरे सड़क पर गंदगी मच गई, लोगों को आवागमन में खासी परेशानी होने लगी, सीवरेज का पानी भी चोक होने की नौबत आ गई, समीपस्थ घरों के टॉयलेट के पानी ऊपर आने लगे! इन सभी की शिकायत निगम से की गई और मामला संज्ञान में आने पर स्पॉट में पहुंचकर निगम ने पूरे बिल्डिंग मटेरियल सामग्री को जब्ती किया तब जाकर नाली की निकासी सुदृढ़ हो पाई और नाली का प्रवाह ठीक हो पाया! बता दें कि शिवाजी चौक के पास दरअसल एक निर्माणकर्ता द्वारा मकान निर्माण किया जा रहा था इस दौरान मकान के निर्माण से संबंधित बिल्डिंग मटेरियल सड़क पर फैला दिया, जब निगम ने सड़क बाधा शुल्क के लिए निर्माणकर्ता के पास अपने निगम कर्मचारी को भेजा तब निर्माणकर्ता ने शुल्क जमा करने से साफ इनकार कर दिया! तब कर्मचारी ने यह समझाइश दी की सामग्री फौरन हटा ले गए परंतु निर्माणकर्ता द्वारा सामग्री नहीं हटाने पर आज नेहरू नगर के जोन आयुक्त मनीष गायकवाड के निर्देश पर तोडफ़ोड़ दस्ता एवं विशेष दस्ता की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की! उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने इन सभी मामलों पर त्वरित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हुए हैं इसी के परिपालन में लोगों के सार्वजनिक हित को देखते हुए कार्रवाई की जा रही है! आज की कार्यवाही के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू एवं शरद दुबे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना तथा राजेश गुप्ता इत्यादि कर्मचारी मौजूद थे!

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.