अल्‍लू अर्जुन की बिल्‍ड‍िंग पर चल सकता है बुलडोजर, अवैध निर्माण के फेर में फंसे एक्‍टर, निगम ने दिया अल्‍टीमेटम

Updated on 11-09-2025 02:40 PM
तेलुगू सुपरस्‍टार अल्लू अर्जुन एक नए विवाद में फंस गए हैं। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) ने तेलंगाना की राजधानी में कथित अवैध निर्माण को लेकर उन्हें और उनके परिवार को नोटिस जारी किया है। यह मामला हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में रोड नंबर-45 पर स्थित अल्लू बिजनेस पार्क की इमारत से जुड़ा है। निगम के मुताबिक, इस इमारत को अवैध रूप से एक्‍सटेंड किया गया है। लिहाजा, एक्‍टर और उनके परिवार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है। नगर निकाय के सर्कल-18 अधिकारियों ने नोटिस में इमारत के मालिकों पूछा है कि इस ढांचे को क्यों न गिरा दिया जाए?

अल्लू बिजनेस पार्क का निर्माण लगभग दो साल पहले किया गया था। इस इमारत में प्रोडक्शन और फिल्‍म डिस्‍ट्र‍िब्‍यूशन कंपनी गीता आर्ट्स, अल्लू आर्ट्स से जुड़े बिजनस और कई अन्य कंपनियों के ऑफिस हैं। शहर के बीचों-बीच स्‍थ‍ित यह इमारत 1,226 स्‍क्‍वायर गज में बना है। नगर निगम ने इस इमारत के लिए दो बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर के ऊपर 4 मंजिलों के निर्माण की मंजूरी दी थी। हालांकि, 'इंडिया टुडे' के मुताबिक, हाल ही इसकी चौथी मंजिल पर एक अवैध विस्तार किया गया है।

अल्लू अर्जुन और उनके परिवार ने नहीं द‍िया नोटिस का जवाब

बताया जाता है कि जैसे ही इस अवैध निर्माण की खबर लगी, अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए और अल्‍लू परिवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। GHMC ने मालिकों से जवाब मांगा है कि वह बताएं कि इस मामले में कार्रवाई क्यों नहीं करनी चाहिए और कथित अवैध ढांचे को क्यों नहीं गिराना चाहिए। अल्लू अर्जुन और उनके परिवार ने अभी तक इस नोटिस का जवाब नहीं दिया है।

अल्‍लू अर्जुन और राम चरण हैं भाई-भाई

अल्‍लू अरविंद और उनकी पत्नी निर्मला के दो बच्चे हैं, अल्लू अर्जुन और अल्लू सिरीश। जबकि चिरंजीवी और सुरेखा का एक बेटा है राम चरण। इस तरह अल्‍लू अर्जुन और राम चरण भी भाई हैं।

एटली की फ‍िल्‍म में दीपिका पादुकोण संग द‍िखेंगे अल्‍लू अर्जुन

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुकुमार की 'पुष्पा 2: द रूल' से दुनियाभर में धूम मचाने वाले अल्‍लू अर्जुन इन दिनों एटली के साथ फिल्‍म कर रहे हैं। 'जवान' फेम डायरेक्‍टर एटली कुमार के साथ उनके इस प्रोजेक्ट को फिलहाल AA22XA6 नाम दिया गया है। इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.