जुनवानी स्कूल के बाउंड्रीवाल के किनारे अवैध गुमटियो पर चला बुलडोजर

Updated on 26-10-2021 05:57 PM

भिलाई   नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 01 में शासकीय प्राथमिक शाला एवं उच्चतर माध्यमिक शाला जुनवानी के बाउंड्रीवाल के समीप बेतरतीब गुमटियां लगने से चौक पर भीड़ लगने लगा था, इससे स्कूल के अध्यापन में भी समस्या हो रही थी, स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर आज स्कूल के बाउंड्रीवाल के किनारे से गुमटियों को हटाने की कार्यवाही की गई। भिलाई निगम क्षेत्र में अवैध कब्जा अतिक्रमण के खिलाफ निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देश पर लगातार कार्यवाही की जा रही है ताकि ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जा सके।

जोन 01 नेहरू नगर के सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे ने बताया कि जुनवानी चौक पर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला एवं उच्चतर माध्यमिक शाला के प्रबंधन ने स्कूल के बाउंड्रीवाल के किनारे कुछ लोगों के द्वारा गुमटियां लगाकर व्यवसाय करने की शिकायत की थी, स्कूल प्रबंधन ने यह भी बताया था कि गुमटियो के कारण स्कूल के पास लोगों का जमावड़ा और शोर शराबा होने के कारण विद्यार्थियों के अध्ययन में परेशानी होने लगी है।

गुमटियों के चलते भीड़ बढऩे से स्कूल के बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही है, उसी स्थल पर चौराहा तथा मोड़ होने के कारण दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है, इन सभी समस्याओं के कारण स्कूल प्रबंधन द्वारा निगम को गुमटी हटाने के लिए शिकायत किया गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए नेहरू नगर के जोन आयुक्त मनीष गायकवाड़ के निर्देश पर सभी गुमटी संचालकों को नोटिस जारी कर गुमटी आवंटन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया था, लेकिन किसी ने भी कोई दस्तावेज नहीं दिए, तो उन्हें निगम की ओर से नोटिस जारी कर गुमटी हटाने समय दिया गया, बावजूद नहीं हटाया गया तो आज पुलिस बल की उपस्थिति में निगम के राजस्व विभाग का अमला जेसीबी के साथ पहुंचे और 6 गुमटीयों को हटाने की कार्यवाही की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.