अमेरिका के फ्लोरिडा में हैलोवीन के जश्‍न में बरसने लगींं गोलियां, 2 की मौत, कई जख्‍मी, हमलावर ने किया सरेंडर

Updated on 30-10-2023 01:47 PM
टैंपा: फ्लोरिडा के टैंपा शहर में रविवार तड़के दो समूहों के बीच झगड़ा तब जानलेवा बन गया जब उनके मध्य गोलीबारी होने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 18 और लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।टैंपा के पुलिस प्रमुख ली बर्काव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बोर सिटी क्षेत्र के ‘ईस्ट सेवेंथ एवेन्यू’ में तड़के तीन बजे गोलीबारी की खबर मिलने पर अधिकारी पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिस जगह पर यह झगड़ा हुआ है, वहां कई ‘बार’ और क्लब हैं और देर रात वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

क्‍या कहा पुलिस ने
उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की फिलहाल पुख्ता जानकारी नहीं है कि जिन लोगों के बीच झगड़ा हुआ, वो गोलीबारी से पहले किसी बार के अंदर थे या नहीं। बरकाव ने कहा, ' यह दो समूहों के बीच कहासुनी या झगड़ा था। दो समूहों के बीच इस झगड़े में उस दौरान वहां मौजूद कई बेगुनाह लोग फंस गए। ' उन्होंने आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराये गये लोगों के जख्मों के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया। उन्होंने बताया कि एक संदिग्ध खुद ही पुलिस के सामने हाजिर हो गया और जांचकर्ताओं को संदेह है कि गोलीबारी करने वाले कम से कम दो लोग थे।

भगदड़ में घायल हुए लोग
पुलिस प्रमुख ने कहा कि पुलिस अब दो समूहों के बीच झगड़े की वजह का पता लगाने में जुटी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में नजर आ रहा है कि हैलोवीन कॉस्‍ट्यूम में लोग सड़क पर शराब पी रहे थे और बात कर रहे थे, तभी गोलियां चल गईं। इससे भगदड़ मच गई और कुछ लोग मेजों को गिराकर उनके पीछे छिप गए। पुलिस ने अस्पतालों में ले जाए गए पीड़ितों को लगी चोटों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

संदिग्‍ध पहुंचा पुलिस के पास
टैंपा पुलिस प्रमुख बर्काव ने यह भी कहा कि एक संदिग्ध ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है। जांचकर्ताओं का मानना है कि इसमें कम से कम दो हमलावर शामिल थे। पुलिस दोनों गुटों के बीच मारपीट के कारणों की जांच कर रही है। गोलीबारी के समय अधिकारी घटनास्थल पर थे लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। बर्काव ने कहा, 'हमें इसमें शामिल परिवारों और इसमें शामिल पीड़ितों के बारे में सोचना होगा। हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.