कप्तानी में डेब्यू करते ही छा गए बुमराह, धोनी और रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा, मैच में बने ये रोचक रिकॉर्ड

Updated on 19-08-2023 02:38 PM
जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 2 रन से जीत जीत मिली। हालांकि मैच का नतीजा DLS मेथड से निकला लेकिन बुमराह ने कप्तानी में डेब्यू करते हुए कमाल कर दिया। ऐसे में आइए जानते हैं। भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में बने कुछ रोचक रिकॉर्ड के बारे में।

टी20 टीम बुमराह की कप्तानी में डेब्यू

तेज जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में कप्तानी में अपना डेब्यू किया। इससे पहले वह टीम इंडिया के लिए टेस्ट मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। टी20 के अपने पहले मैच में कप्तानी करते हुए बुमराह ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

पहले ही ओवर में बुमराह ने झटके दो विकेट

जसप्रीत बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए दो विकेट झटक लिए। टीम इंडिया की ऐसी शुरुआत के आगे मेजबान आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 139 रन ही बना सकी।

कप्तानी के डेब्यू मैच में बुमराह बने मैन ऑफ द मैच

जसप्रीत बुमराह टी20 में कप्तानी के पहले ही मैच में मैन ऑफ द मैच चुने गए। वह भारत के पहले ऐसे कप्तान जिन्हें उनके पहले ही टी20 में मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला है। कप्तानी के अपने पहले मैच कई भारतीय खिलाड़ियों ने मुकाबला तो जीता है लेकिन उन्हें मैन ऑफ द मैच नहीं मिला है।

भारत के 9वें कप्तान

बुमराह भारत के 9वें ऐसे कप्तान बने जिन्होंने टी20 में डेब्यू करते हुए अपना पहला मैच जीता है। इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग, केएल राहुल, एमस धोनी, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और शिखर धवन का नाम शामिल है।

भारत के खिलाफ 8वें नंबर पर सबसे बड़ा स्कोर

आयरलैंड के लिए 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे बैरी मैकार्थी के नाम भी एक दमदार रिकॉर्ड बना। उन्होंने नाबाद 51 रनों की पारी खेली। इस तरह टी20 में भारत के खिलाफ 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मैकार्थी के नाम अब सबसे बड़ा स्कोर हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड केशव महाराज के नाम था जिन्होंने 41 रन बनाए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.