राजकोट टेस्ट से बुमराह को रेस्ट संभव : जडेजा भी नहीं खेलेंगे कोहली का लौटना तय नहीं सिराज,राहुल कर सकते हैं वापसी

Updated on 06-02-2024 12:55 PM

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले से आराम दिया जा सकता है। ये दावा क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज ​​​​​​की ​रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट में लिखा गया कि नेशनल सिलेक्टर्स ने टीम मैनेजमेंट से सलाह पर ये फैसला लिया है। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है।

30 साल के बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने विशाखापट्टनम टेस्ट की पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए। भारत ने इस मुकाबले को 106 रन से जीता।

रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि राजकोट में 15 फरवरी से होने जा रहे इस मुकाबले से विकेटकीपर केएल राहुल वापसी कर सकते हैं। निजी कारणों के चलते ब्रेक पर चल रहे विराट कोहली का लौटना तय नहीं है। स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी चोट के कारण टीम से बाहर हैं।

बुमराह को आराम क्यों दिया गया?
वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत बुमराह को आराम देकर आखिरी दो टेस्ट में तरोताजा रखना है। बुमराह इस सीरीज के दो मुकाबलों में 15 विकेट लिए हैं। वे 57.5 ओवर गेंदबाजी कर चुके हैं। दूसरे मुकाबले में 4 दिन के अंदर बुमराह ने 33.1 ओवर डाले हैं। हैदराबाद टेस्ट में लगभग 25 ओवर फेंके थे। ऐसे में सिलेक्टर्स को लगता है कि उन्हें आराम की जरूरत है।

सिराज को दूसरे टेस्ट में ब्रेक दिया था
बुमराह की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को तीसरे मुकाबले में मौका मिल सकता है। उन्हें दूसरे टेस्ट में रेस्ट दिया गया था। वे सीरीज के आखिरी 2 टेस्ट में बुमराह के साथ फिर से जुड़ने से पहले तीसरे गेम में भारतीय आक्रमण को लीड करेंगे। मंगलवार को आखिरी 3 मुकाबलों के लिए टीम का ऐलान किया जा सकता है।

शमी-जडेजा की वापसी मुश्किल
सीरीज के आखिरी 3 मुकाबलों के लिए ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी की वापसी मुश्किल लग रही है। शमी टखने की चोट से परेशान है, उन्हें इलाज के लिए इंग्लैंड भेजा जा रहा है। ऐसे में उनके ठीक होने पर समय लगेगा।

दूसरी ओर, इसी सीरीज में चोटिल हुए रवींद्र जडेजा की वापसी भी मुश्किल लग रही है। उनके घरेलू टेस्ट के लिए पूरी तरह से फिट होने की संभावना नहीं है, क्योंकि पहले टेस्ट में हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए उन्हें थोड़ा और समय की जरूरत है। वे पूरी सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। हालांकि सूत्र उनकी वापसी की थोड़ी उम्मीद कर रहे हैं।

कोहली के खेलने पर संदेह
पारिवारिक कारणों से ब्रेक पर चल रहे विराट कोहली की वापसी पर संदेह है। माना जा रहा है कि वे पारिवारिक आपात स्थिति के कारण विदेश में है। उनसे जुड़े सवाल पर कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि टीम मैनेजमेंट सीरीज के बाकी मैचों के लिए उनकी उपलब्धता जानने के लिए कोहली से संपर्क करेगा।

एक दिन पहले एबी डिविलियर्स ने कहा कि कोहली अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। मुझे बस इतना पता है कि वह ठीक है। वह अपने परिवार के साथ कुछ समय बिता रहा है (और), यही कारण है कि वह पहले दो टेस्ट मैच नहीं खेल रहा है। मैं और कुछ भी पुष्टि नहीं करने जा रहा हूं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.