75 पर ढेर... 8 रन पर 6 विकेट! दिल्ली की तबाही देख सह-मालिक पार्थ जिंदल का टूटा दिल, कह डाली बड़ी बात

Updated on 28-04-2026 06:16 PM
नई दिल्ली: अरुण जेटली स्टेडियम, जहां कुछ दिन पहले 265 रनों का विशाल लक्ष्य आसानी से चेज हुआ था, वहीं सोमवार की रात दिल्ली कैपिटल्स के लिए शमशान साबित हुई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज 75 रनों पर सिमट गई। इस शर्मनाक हार ने न केवल फैंस को हैरान किया, बल्कि टीम के मालिकों और कप्तान के आत्मविश्वास को भी हिला कर रख दिया है।

पावरप्ले में मचा कत्लेआम, 8 रन पर आधी से ज्यादा टीम बाहर

दिल्ली की बल्लेबाजी का पतन इतना भयानक था कि स्कोरबोर्ड पर जब मात्र 8 रन थे, तब टीम अपने 6 मुख्य विकेट गंवा चुकी थी। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने नई गेंद से ऐसी आग उगली कि दिल्ली के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। जिस पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद थी, वहां दिल्ली के खिलाड़ी स्विंग और बाउंस के सामने क्लूलेस नजर आए। यह इस सीजन का सबसे नाटकीय और एकतरफा कोलैप्स साबित हुआ।

सह-मालिक पार्थ जिंदल का भावुक संदेश

9 विकेट से मिली इस करारी हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जाहिर की, लेकिन साथ ही टीम का हौसला भी बढ़ाया। जिंदल ने लिखा, 'अब पहले से कहीं ज्यादा एकजुट रहने की जरूरत है दिल्ली कैपिटल्स। इस हार को स्वीकार करना बहुत कठिन है, लेकिन हमें लड़ते रहना होगा और खुद पर विश्वास बनाए रखना होगा।'

कप्तान अक्षर पटेल के पास नहीं थे शब्द

मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कप्तान अक्षर पटेल पूरी तरह हताश दिखे। उन्होंने हार की वजह पूछने पर कहा, 'मुझे अब भी समझ नहीं आ रहा कि आखिर हुआ क्या? सब कहते हैं कि क्रिकेट में हर दिन आपको चौकन्ना रहना पड़ता है। लेकिन अब जरूरी यह है कि हम इस मैच को भूलकर आगे बढ़ें और अगले मुकाबले के लिए खुद को तैयार करें।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.