इमरान की कुर्सी जाते ही दुबई भागीं बुशरा बीबी की दोस्त फराह, पीटीआई के कई नेताओं ने भी पकड़ी विदेश की राह

Updated on 04-04-2022 09:38 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की रहस्यमय पत्नी बुशरा बीबी की दोस् फराह खान दुबई चली गई हैं। इमरान कुर्सी जाने और संसद के भंग होने के ठीक बाद फराह खान पाकिस्तान छोड़कर भाग गई हैं।

फराह पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप विपक्ष ने लगाए हैं। यही नहीं फराह के अलावा इमरान खान की पार्टी पीटीआई के कई नेता भी विदेश भाग रहे हैं।

माना जा रहा है कि पीटीआई के नेताओं को विपक्ष की सरकार बनते ही जेल जाने का डर सताने लगा है। यही वजह है कि वे देश छोड़कर भाग रहे हैं। फराह खान रविवार को दुबई के लिए रवाना हुईं।

 फराह के पति भी दुबई में रहते हैं। यह जानना महत्वपूर्ण है कि पाकिस्तान पीपुल् पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो और पीएमएल एन की नेता मरियम नवाज ने कई बार आरोप लगाया है कि फराह खान भ्रष्टाचार में डूबी हुई हैं। इस पूरे मामले में इमरान खान के निकट सहयोगी शाहबाज गिल ने कहा था कि मरियम के पास कोई वजह नहीं बची थी तो उन्होंने बुशरा की दोस् को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

गिल ने कहा फराह किसी भी सार्वजनिक पोस् पर नहीं थीं और वह पीटीआई की सदस् भी नहीं हैं। इससे पहले पिछले दिनों यह खबर आई थी कि बुशरा बीबी अपना घर छोड़कर फराह के घर चली गई हैं और उनका इमरान खान से मनमुटाव हो गया है।

हालांकि बाद में बुशरा बीबी फिर से इमरान खान के घर बनी गाला गईं। इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद बुशरा बीबी पर आरोप लगा था कि वह काला जादू कर रही हैं और अपने घर में मुर्गे जला रही हैं। इस बीच संसद को भंग करके आम चुनाव कराने के ऐलान के बाद इमरान खान ने मीडिया से बात करते हुए विपक्ष का मजाक उड़ाया।

उन्होंने कहा विपक्ष आज भी समझ नहीं पा रहा है कि आज क्या हुआ। इमरान खान ने हंसते हुए कहा पिछली रात, आप सभी कोशिश कर रहे थे कि घबराएं नहीं। विपक्ष अभी हालात के बारे में अनजान है। अगर मैंने खुलासा किया होता कि मैं कल क्या करने वाला था, तो वे चौंक गए होते।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान, जिसमें सेना प्रमुख के साथ-साथ अन्य सभी सेवाओं के प्रमुख भी शामिल थे, पाकिस्तान के राजदूत को मिला धमकी वाला पत्रपेश किया गया था। उन्होंने कहा बैठक में खत की समीक्षा की गई और बहस से यह निष्कर्ष निकाला गया कि खत, वाकई धमकी भरा था। उन्होंने कहा मैंने पूछा, विदेशी राजनयिकों से बात करने का उनका मकसद क्या था? अविश्वास प्रस्ताव एक विदेशी साजिश थी। यह उससे जुड़ा हुआ था। पीएम ने कहा मैं आप सभी को याद दिलाता हूं, घबराना नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.