बटलर ने आखिरी बॉल पर राजस्थान को जिताया : शतकवीर नरेन को गंभीर ने गले लगाया

Updated on 17-04-2024 12:51 PM

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मंगलवार रात को राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से हरा दिया। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 223 रन बनाए। राजस्थान ने 20 ओवर खेलकर 8 विकेट के नुकसान पर 224 रन बना दिए।

जोस बटलर ने 60 बॉल पर नॉटआउट 107 रन बनाए और मैच जिताया। KKR की ओर से सुनील नरेन ने 56 बॉल पर 109 रन बनाए। उन्होंने IPL में अपना पहला शतक जमाया। शतक लगाते ही KKR के मेंटर गौतम गंभीर ने उन्हें गले लगा लिया। वहीं RR के आवेश खान ने एक हाथ से कैच पकड़ा।

RR vs KKR मैच के मोमेंट्स..

1. बटलर ने लगाया विनिंग शॉट
आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 9 रन चाहिए थे। बटलर 98 रन पर बैटिंग कर रहे थे, उन्होंने वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ पहली ही बॉल पर छक्का लगाया और अपना शतक पूरा कर लिया।

5 बॉल पर 3 रन चाहिए थे, बटलर ने पांचवीं बॉल पर 2 रन लिए। ​​मैच की आखिरी बॉल पर राजस्थान को एक रन की जरूरत थी। जोस बटलर ने क्रीज पर रहते विनिंग शॉट लगाया और टीम को मैच जिता दिया। उनके साथ आवेश खान नॉन स्ट्राइकर एंड पर नॉटआउट रहे।​

2. रियान पराग ने सॉल्ट को दिया जीवनदान
मैच के पहले ही ओवर में रियान पराग ने फिल सॉल्ट को जीवनदान दे दिया। मैच के पहले ओवर के दौरान टेंट बोल्ट ने सॉल्ट से दूर स्विंग कराते हुए शानदार गेंद फेंकी। गेंद सॉल्ट के बल्ले के किनारे से लगकर सीधे पॉइंट पर रियान पराग के हाथों में गई। जहां कैच का मैका बना। पराग कैच लेने के लिए रेडी नहीं थे और उनके हाथों से कैच छूट गया।

3. आवेश खान ने लिया वन-हैंड कैच, सैमसन के ग्लव के साथ सेलिब्रेट किया
आवेश खान ने बॉलिंग करने के साथ ही एक हाथ से कैच कर फिल सॉल्ट को पवेलियन भेजा। मैच के चौथे ओवर में आवेश गेंदबाजी करने आए। जैसे ही उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ बॉल फेंकी, सॉल्ट ने उसे सामने की ओर मारने की कोशिश की। हालांकि, गेंद बैट के ऊपरी हिस्से से टकराकर आवेश की ओर ही चली गई। इस दौरान फॉलो थ्रू में आवेश ने अपना बायां हाथ बढ़ाया और हवा में ही एक हाथ से कैच पकड़ लिया।

यह कैच स्पेशल था, क्योंकि कुछ ही दिन पहले, आवेश और उनकी टीम के कप्तान संजू सैमसन के बीच कंफ्यूजन के कारण कैच छूट गया था। सैमसन ने मैच के बाद बोला था कि शायद ग्लव पहनने वाले के पास कैच लेने का बेहतर मौका है। ऐसा लगता है कि खान ने इस बात को दिल से लगा लिया, क्योंकि कैच के बाद उन्होंने सैमसन की ओर इशारा किया। इसके चलते सैमसन ने अपने दस्ताने आवेश को सेलिब्रेट करने के लिए दे दिए।

4. नरेन ने बाउंड्री के साथ शतक पूरा किया, गंभीर ने गले लगाया
सुनील नरेन ने डीप मिड विकेट की ओर चौका लगाकर अपना पहला IPL शतक पूरा किया। नरेन ने इसे 49 गेंदों में पूरा किया। जैसे ही उन्होंने 100 रन का आंकड़ा पार किया, KKR के मेंटर गौतम गंभीर मैदान की ओर दौड़े और खुशी से उन्हें गले लगा लिया। नरेन ने 16वें ओवर की आखिरी बॉल पर सेंचुरी पूरी की। जिसके बाद टीम ने स्ट्रैटजिक टाइम आउट लिया। इस कारण गंभीर मैदान पर आए और नरेन को गले लगा लिया।

5. बोल्ट ने नरेन को यॉर्कर पर बोल्ड किया
RR के पेसर ट्रेंट बोल्ट ने शानदार यॉर्कर पर सुनील नरेन को बोल्ड कर चलता किया। सुनील नरेन शतक लगा चुके थे। 18वें ओवर में बोल्ट आए और यॉर्कर फेंकी, जो मिडिल और लेग स्टंप के बीच थी। इस पर नरेन ने बड़ा शॉट खेलना चाहा, लेकिन वह पूरी तरह से चूक गए और बॉल स्टंप से टकराई।

6. वरुण चक्रवर्ती ने संजू सैमसन का कैच छोड़ा
वरुण चक्रवर्ती ने RR के कप्तान संजू सैमसन का कैच छोड़ दिया। इनिंग्स के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने लेंथ बॉल फेंकी। इस पर सैमसन के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और बॉल शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई। वहां फील्डिंग कर रहे चक्रवर्ती बॉल के करीब आए, लेकिन बॉल उनके सामने गिर गई और उन्होंने कैच करने का मौका गंवा दिया।

7. रियान पराग ने हेलिकॉप्टर शॉट लगाया
रियान पराग ने हेलिकॉप्टर शॉट लगाया​। 8वें ओवर की पहली बॉल पर हर्षित राणा ने 140 की स्पीड से लेग साइड में लेंथ बॉल फेंकी। रियान पराग ने इस पर हेलिकॉप्टर शॉट खेलते हुए बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की दिशा में सिक्स लगा दिया। पराग ने 14 गेंद में 34 रन की पारी खेली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.