उपचुनाव: बंपर मतदान से बढ़ीं भाजपा-कांग्रेस की बेचैनी

Updated on 31-10-2021 10:07 PM

भोपाल प्रदेश में कल संपन्न हुए खंडवा संसदीय क्षेत्र सहित पृथ्वीपुर, रैगांव और जोबट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में बंपर मतदान से प्रमुखराजनीतिक दलों भाजपा एवं कांग्रेस की बेचैनी बढ गई है। मतदाताओं ने एक लोकसभा और तीनोंविधानसभा सीटों पर जमकर मतदानकिया है। खंडवा संसदीय क्षेत्र में मतदान 63.88 प्रतिशत रहा। पृथ्वीपुर सीट पर 78.14 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया, जो वर्ष 2018 के चुनाव के मुकाबले मात्र डेढ़ फीसद कम रहा। जोबट में 53.30 फीसद और रैगांव में 69.21 फीसद मतदान हुआ। चारों सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। मतदान अधिक होने से दोनों दलों की धड़कनें बढ़ गई हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उपचुनाव में इतना ज्यादा मतदान आमतौर पर नहीं होता है।

परंपरागत रूप से खंडवा संसदीय क्षेत्र और रैगांव विधानसभा क्षेत्र (अनुसूचित जाति) भाजपा के कब्जे में रहे हैं, जबकि जोबट (अनुसूचित जनजाति) और पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस के पास रहे हैं। चारों सीटें सदस्यों के निधन की वजह से रिक्त हुई थीं। मतगणना दो नवंबर को होगी। पृथ्वीपुर में मतदान को प्रभावित करने की शिकायत दिनभर भाजपा और कांग्रेस की ओर से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में की जाती रही। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। 65 वोटिंग मशीनों में आई खराबी सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से पहले माकपोल हुआ। इस दौरान 65 वोटिंग मशीनों में खराबी आई।

इन्हें बदलकर मतदान कराया गया, वहीं मतदान के दौरान 13 वोटिंग मशीनें खराब हुईं। इसी तरह माकपोल में 32 और मतदान के समय आठ कंट्रोल यूनिट में खराबी आई। कुल 83 वीवीपैट में खराबी आने पर इन्हें बदला गया। पिछले चुनाव में मतदान की स्थिति खंडवा संसदीय क्षेत्र-76.90 पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र - 79.61 रैगांव विधानसभा क्षेत्र -74.53 जोबट विधानसभा क्षेत्र- 52.84 50 से ज्यादा शिकायतें, अधिकतर पृथ्वीपुर को लेकर मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस की ओर से 50 से ज्यादा शिकायतें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को की गईं। इसमें अधिकतर पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित रहीं। भाजपा की ओर से जहां 21 शिकायत की गईं, वहीं कांग्रेस ने 31 शिकायतें कीं। खंडवा लोकसभा उपचुनाव में शनिवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक आठ विधानसभाओं बागली, खंडवा, पंधाना, मांधाता, बुरहानपुर, नेपानगर, बड़वाह और भीकनगांव में 63.88 फीसद मतदान हुआ। यह गत चुनाव (76.91 फीसद) से कम है।

सुबह मतदान केंद्रों पर इक्का-दुक्का मतदाता ही पहुंचे।दोपहर बाद कुछ केंद्रों पर मतदाता बढ़ने से रौनक रही। भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने बुरहानपुर के संजयनगर और कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह ने मांधाता विधानसभा के पुरनी में मतदान किया। इधर, गांव फतेहपुर, अरदला, नांदियाखेड़ा, गोबरिया और लखनगांव में लोगों ने विकास कार्य नहीं होने से नाराज होकर मतदान नहीं किया। ग्रामीणों ने राजनीतिक दलों को गांव में नहीं घुसने दिया। जिले में चार हजार पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। इसमें सशस्त्र पुलिस बल भी शामिल रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.