अमेरिकी प्रतिबंधों को दरकिनार कर उ कोरिया ने इस माह किया तीसरा मिसाइल टेस्ट, टेस्ट की दो मिसाइलें

Updated on 15-01-2022 09:34 PM

प्योंगयांग उत्तर कोरिया ने दो रेलवे-जनित सामरिक निर्देशित मिसाइलें दागीं हैं। उत्तर कोरियाई मीडिया के मुताबिक अमेरिका के नए प्रतिबंधों के बावजूद उत्तर कोरिया ने महीने ये तीसरा मिसाइल परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया ने ऐसा करके सीधा संदेश दिया है कि उस पर अमेरिकी प्रतिबंधों का कोई असर नहीं होने वाला। इस परीक्षण से कोरियाई प्रायद्वीप में संकट के बादल छाते दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले उत्तर कोरिया ने 6 और 11 जनवरी 2022 को भी एक 'बैलिस्टिक मिसाइल' का परीक्षण किया था। सितंबर 2021 में भी उत्तर कोरिया ने इसी तरह की एक मिसाइल का परीक्षण किया था।

 उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने हाल ही में देश के परमाणु हथियार कार्यक्रम के विस्तार का आह्वान किया है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपने पिता और दादा की ही राह पर चल रहे हैं और उन्होंने हाल ही में देश के परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।

किम जोंग उन ने सत्ता में आने के बाद फरवरी 2013 में न्यूक्लियर बम का टेस् किया था। वर्ष 2016 में जनवरी से लेकर 2018 की शुरुआत तक उत्तर कोरिया ने करीब 90 मिसाइल परीक्षण किए थे। वहीं यदि उनके पिता और दादा की बात करें तो उनके शासन काल में इसकी तुलना में आधे से भी कम परीक्षण किए गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.