कैलिफोर्निया की आग 40 हजार एकड़ में फैली:10 हजार इमारतें तबाह, 30 हजार घरों को नुकसान, 10 मौतें

Updated on 10-01-2025 02:48 PM

अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में लॉस एंजिलिस के चारों तरफ लगी आग से हुई मौतों का आंकड़ा शुक्रवार को बढ़कर 10 हो गया। यह कैलिफोर्निया में अब तक की सबसे बड़ी आग है।

पिछले 4 दिन से लगी आग लगभग 40 हजार एकड़ में फैली हुई है। 29 हजार एकड़ का इलाका पूरी तरह जल चुका है। आग से करीब 10 हजार इमारतें तबाह हो चुकी हैं, जबकि 30 हजार घरों को नुकसान पहुंचा है।

करीब 50 हजार लोगों को तुरंत घर खाली करने को कहा गया है। करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित जगह जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने शनिवार तक आग के और फैलने की चेतावनी दी है।

लॉस एंजिलिस काउंटी के शेरिफ (जिला CEO के समान) रॉबर्ट लूना ने कहा कि आग देखकर ऐसा लग रहा है जैसे इन इलाकों में परमाणु बम गिराया गया हो।

उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस का घर खाली कराया गया 

आग की वजह से लॉस एंजिलिस (LA) के ब्रेटनवुड इलाके में बने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के घर को भी खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। LA अमेरिका का सबसे ज्यादा आबादी वाला काउंटी है। यहां 1 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं।

कैलिफोर्निया में हेलिकॉप्टरों और विमानों से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन तेज हवाओं और उनके दिशा बदलने की वजह से आग अलग-अलग जगहों पर फैल रही है। लगभग 7500 फायर फाइटर्स को आग बुझाने के काम पर लगाया गया है।

रेस्क्यू टीम ने हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रही है। स्कूलों, सामुदायिक केंद्रों और अन्य सुरक्षित जगहों को इमरजेंसी शेल्टर बना दिया गया है। हालात ऐसे हैं कि कई जगहों पर फायर हाइड्रेंट्स यानी आग बुझाने वाले यंत्र सूखे पड़े हैं। उनका पानी खत्म हो गया है।

हॉलीवुड हिल्स पर लगी आग...

BBC के मुताबिक कैलिफोर्निया की आग जिस तरह फैल रही है, उसमें बीच हॉलीवुड हिल्स पर अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री की पहचान 'हॉलीवुड बोर्ड' के जलने का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल LA में हॉलीवुड नाम की एक जगह है, इसी पर अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री का नाम हॉलीवुड पड़ा है।

आग से LA शहर के पॉश इलाके पैलिसेड्स में कई हॉलीवुड स्टार्स के बंगले भी जल चुके हैं। हैं। पेरिस हिल्टन, स्टीवन स्पिलबर्ग, मैंडी मूर, एश्टन कुचर समेत कई हॉलीवुड स्टार्स के घर जलकर खाक हो गए हैं। पेरिस हिल्टन का घर 72 करोड़ रुपए में बना था। कई सेलिब्रिटीज को घर छोड़कर भी जाना पड़ा है।

कैलिफोर्निया की आग पर बाइडेन vs ट्रम्प 

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आग की वजह से अपना इटली का दौरा रद्द कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हम कैलिफोर्निया में लगी आग को रोकने और पुनर्निर्माण में मदद करने के लिए हम कुछ भी करने को तैयार हैं।

इसके लिए चाहे कितना भी वक्त लगे। हम जानते हैं कि इसके लिए हमें बहुत लंबा रास्ता तय करना होगा। फेडरल सरकार तब तक यहां रहेगी जब तक आपको हमारी जरूरत होगी।

ट्रम्प ने बाइडेन को ठहराया जिम्मेदार

डोनाल्ड ट्रम्प ने कैलिफोर्निया की आग के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन का जिम्मेदार ठहराया है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा-

QuoteImage

फायर हाइड्रेंट में पानी नहीं है, फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (FEMA) के पास पैसा नहीं है। जो बाइडेन मेरे लिए यही सब छोड़कर जा रहे हैं। शुक्रिया जो

QuoteImage

ट्रम्प ने एक अन्य पोस्ट में कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूजकम पर तंज किया। ट्रम्प ने कहा कि इस वक्त तक गैविन न्यूजकम और उनकी लॉस एंजिल्स टीम ने आग पर जीरे प्रतिशत काबू पाया है। यह आग पिछली रात से भी ज्यादा इलाके में फैल चुकी है। सरकार इस तरह की नहीं होती है। मैं 20 जनवरी (शपथ ग्रहण का दिन) तक इंतजार नहीं कर सकता।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.