जन-भागीदारी से अभियान को मिलते हैं अदभुत परिणाम : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 26-10-2021 05:15 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसी भी अभियान में जब सभी नागरिक सम्मिलित होकर प्रयास करते हैं तो परिणाम अदभुत होते हैं। प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन में हुई जन-भागीदारी से अब तक 4 करोड़ 97 लाख 87 हजार 412 नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज और एक करोड़ 91 लाख 42 हजार 331 नागरिकों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। सभी के मिले-जुले प्रयासों ने कोरोना की तीसरी लहर को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के लिये वैक्सीन की दूसरी डोज भी शत-प्रतिशत नागरिकों को लगाए जाने का क्रम जारी है। दिसम्बर 2021 तक प्रदेश के सभी लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। हम सब मिलकर प्रयास करेंगे प्रदेशवासियों को जल्द ही कोरोना से बचाव का सुरक्षित कवच प्राप्त हो सकेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई है, प्राथमिकता और जिम्मेदारी से वैक्सीन लगवाएँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना से हम सभी को सावधान रहने की जरूरत है। कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने से शरीर में सुदृढ़ सुरक्षा कवच विकसित होता है। सुरक्षा की गारन्टी मिलती है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन की डोज लगाने में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी रहा है। वैक्सीनेशन का यह अभियान "सबका साथ-सबका विकास" और सबके प्रयास का एक जीवन्त उदाहरण्ण है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पिछले साल नवरात्रि, दशहरा, ईद और दीपावली त्यौहारों के समय प्रत्येक व्यक्ति के मन में कोरोना का भयंकर भय था। प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 90 प्रतिशत से अधिक नागरिकों को लग जाने से ही कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सका। इस वर्ष इन त्यौहारों के समय लोगों में आत्म-विश्वास रहा, भय समाप्त हो गया। नागरिकों में जागरूकता आयी। लोगों ने कोरोना से बचाव के लिये सभी आवश्यक उपाय लगातार अपनाए। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है। इसका संक्रमण फिर से नहीं बढ़े इसके लिए कोरोना से बचाव के उपाय अपनाते हुये सभी को दूसरी डोज लगवाना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने से छोटे दुकानदारों, उद्यमियों, श्रमिकों, सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले लोगों में आशा की किरण का संचार हुआ। वे निर्भय होकर अपना व्यवसाय कर पाए। उन्होंने आव्हान किया कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा कर त्यौहारों को और भव्य तथा भयमुक्त बनाए। उन्होंने प्रदेशवासियों से कोरोना के प्रति अभी भी सजग रहने और बचाव के लिए अनुकूल व्यवहार अपनाने की अपील की।

अब तक 6.89 करोड़ से अधिक डोज लगी

प्रदेश में 25 अक्टूबर तक 6 करोड़ 89 लाख 29 हजार 743 कोरोना वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 97 लाख 87 हजार 412 को प्रथम डोज और एक करोड़ 91 लाख 42 हजार 331 नागरिकों को वैक्सीन की द्वितीय डोज लगाई जा चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.