कनाडा आतंकियों के लिए बना स्‍वर्ग, भारत के आरोप पर साथ आया ग्‍लोबल साउथ, ट्रूडो को फटकारा

Updated on 28-09-2023 01:30 PM
ओटावा: कनाडा ने आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। इसके बाद कनाडा की संसद में यारोस्लाव हुंका को सम्मानित किया गया, जो हिटलर की नाजी आर्मी में था। इन दोनों ही घटनाओं के बाद ग्लोबल साउथ और ग्लोबल नॉर्थ के बीच विवाद बढ़ गया है। कनाडा के सहयोगी शुरुआत में धीमी प्रतिक्रिया दे रहे थे। लेकिन अब वह कनाडा के लिए समर्थन बनाने लगे हैं। अमेरिका भी अब इस मामले में कनाडा के साथ खड़ा होने लगा है।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने हाल ही में मीडिया से कहा था कि हम किसी भी देश को छूट नहीं देंगे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी कहा कि वह इसे लेकर चिंतित हैं। लेकिन अगर कनाडा को समर्थन मिल रहा है, तो भारत अकेला नहीं है। एशिया के दो देश भी कनाडा पर हमला बोल रहे हैं। श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने कनाडा पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कनाडा आतंकवादियों के लए एक सुरक्षित पनाहगाह रहा है।

कनाडा आतंकियों को दे रहा शरण

उन्होंने कहा, 'कुछ आतंकियों को कनाडा में सुरक्षित ठिकाना मिल गया है। कानाडा के प्रधानमंत्री ने बिना किसी सबूत के अपमानजनक आरोप लगाए हैं। यही उनका तरीका है। यही बात उन्होंने श्रीलंका को लेकर भी कही, जब उन्होंने कहा कि श्रीलंका में नरसंहार हुआ जो एक झूठ था।' साबरी ने कहा कि हर कोई जानता है कि हमारे देश में कोई नरसंहार नहीं हुआ था।' बांग्लादेश का प्रमुख अखबार भी भारत के समर्थन में उतर गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान का मुख्य हत्यारा नूर चौधरी कनाडा में शरण पाए हुए है।

बांग्लादेश से भी मिला समर्थन

बांग्लादेश कई बार कनाडा से उसके प्रत्यर्पण की मांग कर चुका है, लेकिन हर बार कनाडा इस मुद्दे पर खामोश हो जाता है। ढाका ट्रिब्यून में वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक सैयद बदरुल अहसन ने एक लेख लिखा। इसमें उन्होंने कहा, 'कनाडा हमेशा बांग्लादेश की मांग को यह कहकर ठुकरा देता है कि वहां मृत्युदंड दिया जाता है। लेकिन क्या जब कनाडा ने इस शख्स को शरण दी थी, तो उन्हें नहीं पता था कि यह राष्ट्रपति की हत्या में शामिल था। फिर भी उन्होंने कोई लीगल एक्शन नहीं लिया।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.