कनाडा ने भारत आने वाले यात्रियों की सुरक्षा जांच बढ़ाई:उड़ान से 4 घंटे पहले एयरपोर्ट बुलाया, पिछले महीने पन्नू ने दी थी धमकी

Updated on 20-11-2024 02:56 PM

भारत और कनाडा में बढ़ते तनावों के बीच ट्रूडो सरकार ने भारत आने वाले यात्रियों की सुरक्षा जांच को बढ़ा दिया है। इस वजह से यात्रियों को एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा जांच से होकर गुजरना पड़ रहा है। कनाडाई न्यूज एजेंसी CBC के मुताबिक अधिकारियों ने सुरक्षा जांच बढ़ाने की वजह नहीं बताई है।

कनाडा की ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर अनिता आनंद ने बयान जारी कर कहा है कि ज्यादा सावधानी बरतने के लिए उनकी सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा जांच में इजाफा किया है। इस वजह से यात्रियों को जांच में देरी का सामना करना पड़ सकता है।

पिछले महीने खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 1 से 19 नवंबर तक एयर इंडिया में सफर न करने की चेतावनी दी थी। आतंकी पन्नू ने वीडियो जारी कर 1984 के सिख दंगों का बदला लेने की बात कही थी। आशंका है कि यह सुरक्षा उसी के बाद बढ़ाई गई है।

यात्रियों को उड़ान से चार घंटे पहले बुलाया 

एयरपोर्ट पर कनाडाई वायु परिवहन सुरक्षा प्राधिकरण (CATSA) को सुरक्षा जांच बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें एक्स-रे मशीन से बैगों की जांच और यात्रियों की फिजिकल जांच शामिल है। इस वजह से वेटिंग टाइम बढ़ गया है। CATSA ने भारत आने वाले यात्रियों को नोटिफिकेशन भेज कर उड़ान से कम से कम चार घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने के लिए कहा है।

कुछ दिन पहले भी दी थी पन्नू ने धमकी

कुछ दिन पहले भी पंजाब के मोहाली में एयरपोर्ट रोड कुंबड़ा पर खालिस्तान समर्थक सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने देश विरोधी नारे लिखवाए थे। इन नारों में PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को 'हिंदू आतंकवादी' बताया गया था। पन्नू ने अपना वीडियो जारी कर सिख युवाओं से 17 नवंबर को पंजाब में अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट बंद करने का आह्वान किया था।

पन्नू ने पिछले साल भी दी थी धमकी 

इससे पहले 4 नवंबर 2023 को भी पन्नू ने वीडियो जारी कर एअर इंडिया के विमानों को उड़ाने की धमकी दी थी। पन्नू ने एक मिनट का वीडियो जारी कर कहा था कि 19 नवंबर को एअर इंडिया की फ्लाइट में यात्रा न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी जान को खतरा हो सकता है। विमानों को उड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसके बाद 19 नवंबर को दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद करने की धमकी दी। उसने कहा कि 19 नवंबर को वही दिन है, जब क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल होना था।

इसके बाद पिछले साल NIA ने पन्नू के खिलाफ आईपीसी की धारा 1208, 153ए और 506 तथा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), 1967 की धारा 10, 13, 16, 17, 18, 188 और 20 के तहत मामला दर्ज किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.