कनाडा ने अमेरिका से कहा, ओटावा में कोरोना प्रतिबंधों के विरुद्ध हो रहे विरोध को बढ़ावा न दे

Updated on 08-02-2022 07:04 PM

ओटावा कनाडा की राजधानी में इन दिनों ट्रक चालकों द्वारा कोरोना पाबंदियों को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन हो रहे है ऐसे में अमेरिका उसका समर्थन कर रहा है। कनाडा सरकार ने अमेरिका से ओटावा में कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों को बढ़ावा नहीं देने की अपील की है। कनाडा के जन सुरक्षा मंत्री ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी अधिकारियों को उनके घरेलू मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए।

 दरअसल, अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी के कई शीर्ष नेता कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों का समर्थन कर रहे हैं। ओटावा में एक दिन पहले ही आपातकाल लागू किया गया था। ओटावा के मेयर ने लगभग 2,000 अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों को तैनात किए जाने की मांग की है ताकि तथाकथितआजाद ट्रक काफिलानिकाल कर किए जा रहे प्रदर्शनों को रोकने में मदद मिल सके।

प्रदर्शनों के कारण शहर पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है और इससे आर्थिक गतिविधियां भी बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। ओटावा के पुलिस प्रमुख पीटर स्लोली ने इसेकनाडा में कभी नहीं देखा गया अभूतपूर्व विरोध प्रदर्शनकरार देते हुए स्वीकार किया है कि अधिकारी इसे रोकने की योजना बनाने में विफल रहे हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी के कई नेताओं ने इन विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया है। ट्रंप ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को "घोर वामपंथी" करार देते हुए कहा कि ट्रूडो कोविड-19 संबंधी मूर्खतापूर्ण प्रतिबंध लगाकर कनाडा को बर्बाद कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वह तब तक वहां से नहीं हटेंगे जब तक कि टीकाकरण से संबंधित सभी नियमों और कोविड-19 संबंधी पाबंदियों को पूरी तरह से समाप्त नहीं किया जाता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.