कनाडाई कोर्ट बोला-मंदिर के 100 मीटर में खालिस्तानी न फटकें:प्रदर्शनकारी आएं तो पुलिस गिरफ्तार करे, लक्ष्मीनारायण मंदिर की याचिका पर दिया आदेश

Updated on 30-11-2024 02:19 PM

कनाडा की एक कोर्ट ने मंदिरों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा, मंदिर के 100 मीटर के दायरे में खालिस्तानी न फटकें। ओंटारियो की सुपीरियर कोर्ट ऑफ जस्टिस ने प्रदर्शन के नाम पर आने वाले खालिस्तान समर्थकों पर रोक लगा दी है। टोरंटो में स्कारब्रॉ के लक्ष्मीनारायण मंदिर की याचिका पर कोर्ट ने कहा, मंदिर में शनिवार को होने वाले कॉन्सुलर कैंप के दौरान प्रदर्शनकारियों के 100 मीटर दायरे में आने पर मनाही रहेगी। इस परिधि में प्रदर्शनकारियों को पुलिस गिरफ्तार करे। कोर्ट ने कहा कि हिंसा की आशंका के चलते यह फैसला किया गया है। यह मनाही शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर 6 बजे तक लागू रहेगी। कोर्ट ने ऐसे हर आदमी या सामान को हटाने का आदेश दिया है, जो लोगों को मंदिर तक जाने से रोकता है।

पन्नू का संगठन दे चुका है धमकी

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) भारतीय उच्चायोग की ओर से लगाए जाने वाले कॉन्सुलर कैंप पर हमलों की धमकी दे चुका है। लक्ष्मीनारायण मंदिर और ब्रैम्प्टन में 3 नवंबर को हुए हमले में भी SFJ से जुड़े लोगों का हाथ सामने आया था। ब्रैम्प्टन कॉन्सुलर कैंप में हिंसा में पुलिस अफसर हरिंदर सोही को दोषी पाया था, लेकिन जांच में ही क्लीनचिट दे दी।

भारतीय राजनयिकों पर रखी जा रही है नजर

कनाडा में भारतीय राजनयिकों पर भी नजर रखी जा रही है। इसकी जानकारी गुरुवार को भारत सरकार ने संसद को दी थी। सरकार ने बताया कि वैंकूवर में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों के ऑडियो और वीडियो मैसेजेस की निगरानी की जा रही थी और उनके निजी मैसेजेस को पढ़ा जा रहा था। कनाडा के अधिकारियों ने हाल ही में इसकी सूचना भारतीय वाणिज्य दूतावास को दी थी।

कनाडा ने भारतीय अधिकारियों की सुरक्षा मुहैया से इनकार किया था 

भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा को लेकर उठाए गए कदम पर गुरुवार को विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि भारत, कनाडा के साथ लगातार संपर्क में है। हमने उन्हें हमारे राजनयिकों को हर वक्त जरूरी सुरक्षा मुहैया करने को कहा है। मंत्री ने कहा कि कनाडाई अधिकारी भारतीय राजनयिकों और राजनयिक संपत्तियों को सुरक्षा मुहैया करते रहे हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि कॉन्सुलर कैंपों को अलगाववादी और चरमपंथी तत्वों की हिंसक कार्रवाइयों से रक्षा करने में असमर्थता जाहिर की है। कनाडा में 18 लाख भारतीयों को नाकरिकता मिली है। इसके अलावा 10 लाख भारतीय कनाडा में रहते हैं।, जिसमें से 4.27 लाख स्टूडेंट हैं। अगर दोनों देशों में तनाव बढ़ता है तो इसका असर कनाडा में रहने वाले भारतीयों पर पड़ेगा। कनाडा को भारतीय छात्रों के आने से आर्थिक फायदा मिलता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.